माता-पिता और पत्नी के साथ रामलला के दर पर केजरीवाल, भगवंत मान के साथ लिया आशीर्वाद

सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ अयोध्या पहुंचे और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। दोनों नेताओं ने एक घंटे से ज्यादा का समय राम मंदिर में बिताया। जहां केजरीवाल और भगवंत मान ने पूजा अर्चना की।

Authored by: शिशुपाल कुमारUpdated Feb 12 2024, 18:49 IST
परिवार के साथ दोनों सीएमImage Credit : Twitter01 / 07

परिवार के साथ दोनों सीएम

भगवान राम लला का दर्शन करने जब आप मुखिया अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान पहुंचे तो उनके साथ उनकी पत्नी भी साथी थीं। अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान ने अपनी पत्‍नी गुरप्रीत कौर के साथ रामलला के दर्शन किए।

दोनों सीएम के साथ परिवारImage Credit : Twitter02 / 07

दोनों सीएम के साथ परिवार

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन किए। दोनों ने राम मंदिर में करीब सवा घंटा बिताया।

केजरीवाल की मां भी थीं साथImage Credit : Twitter03 / 07

केजरीवाल की मां भी थीं साथ

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ अयोध्या दौरे के दौरान उनकी मां गीता देवी भी साथ थीं। उन्होंने भी भगवान रामलाल के दर्शन किए।

भगवंत मान की प्रार्थनाImage Credit : Twitter04 / 07

भगवंत मान की प्रार्थना

​पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगवान राम के दर्शन के बाद कहा कि भारत कई धार्मिक आस्थाओं का देश है, हम सभी त्योहार एक साथ मनाते हैं। राम मंदिर में हमने देश में शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना की है।​

आज दोपहर पहुंचे थे अयोध्याImage Credit : Twitter05 / 07

आज दोपहर पहुंचे थे अयोध्या

केजरीवाल व मान दोपहर करीब दो बजे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे। दोनों नेताओं ने हवाई अड्डे पर एकत्र मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की और राम जन्मभूमि की ओर चले गए।

दर्शन के बाद क्या बोले केजरीवालImage Credit : Twitter06 / 07

दर्शन के बाद क्या बोले केजरीवाल

दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर अपने एक पोस्‍ट में कहा- ''माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुंचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।''

चंपत राय ने किया स्वागतImage Credit : Twitter07 / 07

चंपत राय ने किया स्वागत

AAP नेता वीआईपी मार्ग से राम जन्मभूमि पहुंचे, जहां राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राय केजरीवाल और मान को राम मंदिर के गर्भगृह तक ले गए जहां दोनों मुख्यमंत्रियों ने दर्शन किए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!