Longest Daily Train in India: 88 स्टॉपेज, 9 राज्यों का सफर और 66 घंटे की निरंतर दौड़! क्या आप जानते हैं अवध असम एक्सप्रेस (Avadh Assam Express) को भारत की 'जादुई ट्रेन' क्यों कहा जाता है? ये रोजाना चलती है और ये ट्रेन एक समय में तीन स्टेशनों पर होती है यानी एक ही नंबर की ट्रेन एक ही समय पर तीन अलग-अलग स्टेशनों से गुजरती है। अपनी मंजिल (डिब्रूगढ़ से लालगढ़/लालगढ़ से डिब्रूगढ़) तक पहुंचने में 4 दिन और 3 रातें (लगभग 66 घंटे) का समय लगता है।
देश में सबसे लंबी 'डेली' रेल यात्रा के लिए चलने वाली ट्रेन अवध असम एक्सप्रेस है जिसका नंबर 15909/15910 है और यह ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से राजस्थान के लालगढ़ तक चलती है अपने इस सफर में ये ट्रेन 88 स्टेशनों पर रुकती है और करीब 3100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है।
अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन है जिसका नंबर 15909/15910 है और यह ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से राजस्थान के लालगढ़ तक चलती है। इस दौरान यह करीब 3100 किलोमीटर की दूरी नापती है।
ये ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से राजस्थान के लालगढ़ तक चलती है इस दौरान 3100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है और 88 स्टेशनों पर रुकती है।
यह ट्रेन दो-चार नहीं पूरे 9 राज्यों से होकर गुजरती है जो असम, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में रुकते हुए अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचती है
अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन का 88 स्टेशनों पर स्टॉपेज है, स्टेशनों में कहीं दो से लेकर पांच मिनट तक स्टॉपेज होता है इसका औसतन दो से पांच मिनट मानें तो करीब साढ़े चार घंटे से अधिक समय इस ट्रेन का स्टेशनों पर रुकने में बीत जाता है।
अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से शुरू होने के बाद ट्रेन चौथे दिन अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचती है, इस वजह से दोनों ओर से 3-3 ट्रेन चलती हैं। इस संचालन की वजह से इस ट्रेन की चर्चा होती है।
रोजाना चलने वाली इस एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए 7 ट्रेन सेट की जरूरत पड़ती है सोर्स स्टेशन से शुरू होने बाद ट्रेन अपने डेस्टिनेशन पर चौथे दिन पहुंचती है यही कारण है कि दोनों ओर से तीन-तीन ट्रेन चलती हैं और एक ट्रेन सेट को अतिरिक्त रखा जाता है।