दिवाली पर ट्रेडिशनल वियर फ्लॉन्ट करना है, तो सुशांत सिंह राजपूत का कुर्ता पजामा कलेक्शन आपको खूब पसंद आएगा। गुलाबी तो लाल रंग का कुर्ता तो सफेद पजामा दोनों बहुत ही क्लासी लगते हैं। ब्लैक वाला पीस भी शानदार है, जिसे दिवाली संग आप शादी-पार्टी में भी पहन सकते हैं।
लाल बटन स्टाइल वाला बंदगला कुर्ता तो दूसरा पठानी स्टाइल का कुर्ता और पजामा दोनों ही लुक्स काफी शानदार लग रहे हैं। ट्रेडिशनल दुपट्टा या शॉल भी इन कुर्तों के साथ अच्छा लगेगा।
स्टाइलिश पैटर्न का ये बंदगला साइड बटन वाला मस्टर्ड येलो कुर्ता भी लड़कों पर खूब जचेगा। आप इसको सफेद पजामा तो ब्रूच से मैचिंग पैन्ट के साथ भी पहन सकते हैं।
बैगी बैलून वाला सफेद पजामा और बंदगला कुर्ता जैकेट का लुक भी शानदार है। कूल और क्लासी लुक के लिए आप जरूर काला नहीं तो इस स्टाइल का दूसरे रंग का कुर्ता ट्राई करें।
सुशांत के दोनों ही नए लुक वाले काले कुर्ते भी काफी ज्यादा कूल लग रहे हैं। आप भी इन्हें कंट्रास्ट जैकेट के साथ स्टाइल करेंगे तो लुक और शानदार लगेगा।