Happy Dhanteras ka Photo: धनतेरस के आगमन के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाला पर्व दीपावली की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस का त्योहार कई मायनों में खास है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु के अवतार कहे जाने वाले देव धन्वन्तरी का जन्म हुआ था। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने से धन लाभ होता है। आप इस खास मौके पर ऐसे शुभकामना संदेश और तस्वीरें भेजकर अपनों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं:
दिलो में खुशियां, घर में सुख का वास हो, हीरे मोती सा आपका ताज हो, मिटे दूरियां, सब आपके पास हो, ऐसा धनतेरस आपका यह साल हो ! धनतेरस की शुभकामनाएं !
पुलकित हो धरती, जगमग आकाश..आज ये प्रार्थना है, आप के लिए खास..धनतेरस के शुभ दिन, पूरी हो आपकी हर आस ! Happy Dhanteras 2024 !
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो, पूरा आपका हर एक अरमान हो, मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर, इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों ! Happy Dhanteras 2024
आपके घर में धन की बरसात हो, शान्ति का वास हो, संकटों का नाश हो, लक्ष्मी का वास हो ! हैप्पी धनतेरस 2024!
सोने का रथ, चांदी की पालकी, बैठकर जिसमें है लक्ष्मी मां है आयी, देने आपके परिवार को धनतेरस की बधाई। आपको और आपके परिवार को हैप्पी धनतेरस।
धनतेरस पर सब हो खुशहाल, आपके जीवन में न हो कोई हलचल। सुख और समृद्धि का हो संगम, हर दिन हो जैसे कोई नया जश्न। Happy Dhanteras 2024!
ॐ नमो भगवते धन्वन्तरये अमृतकलशहस्ताय सर्व आमय। विनाशनाय त्रिलोकनाथाय श्रीमहाविष्णुवे नम:।। शुभ धनतेरस
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:। अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय।। धनतेरस की हार्दिक शुभेच्छा