पति विराट का मैच देखने क्या पहनकर पहुंचीं अनुष्का शर्मा, RCB के लेडी लक की अदाएं हैं खास

IPL 2026 के फाइनल मैच के लिए पति विराट और उनकी टीम RCB को सपोर्ट करने पहुंची अनुष्का शर्मा का लुक बहुत ही प्यारा लगा। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में अनुष्का का कैजुअल लुक बहुत स्टाइलिश था। देखें अनुष्का ने क्या पहना तो गर्मियों के लिए बेस्ट लगा।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jun 1 2026, 11:15 IST
विराट की लेडी लकImage Credit : X01 / 07

विराट की लेडी लक

आईपीएल 2026 में RCB और GT के फाइनल मैच के लिए पति विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची अनुष्का शर्मा का जींस और टॉप वाला लुक बहुत ही क्लासी लग रहा था।

सिंपल व्हाइट टॉप में दिखीं स्टाइलिशImage Credit : X02 / 07

सिंपल व्हाइट टॉप में दिखीं स्टाइलिश

अनुष्का ने मैच के लिए व्हाइट स्लीवलेस टॉप चुना, जो आरामदायक होने के साथ बेहद ट्रेंडी भी लग रहा था। उनका यह क्लीन और फ्रेश लुक गर्मियों के फैशन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है।

मिनिमल फैशनImage Credit : X03 / 07

मिनिमल फैशन

उन्होंने अपने लुक को बिल्कुल सिंपल रखा। बिना किसी भारी डिजाइन या ओवरड्रेसिंग के भी उनका अंदाज बेहद आकर्षक और एलिगेंट नजर आया।

नाजुक ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरतीImage Credit : X04 / 07

नाजुक ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

लुक को कंप्लीट करने के लिए अनुष्का ने सिर्फ हल्के ब्रेसलेट्स पहने। कम एक्सेसरीज के बावजूद उनका स्टाइल क्लासी और बैलेंस्ड दिखाई दिया।

नेचुरल मेकअप ने जीता दिलImage Credit : X05 / 07

नेचुरल मेकअप ने जीता दिल

ग्लोइंग स्किन, सॉफ्ट मेकअप और नैचुरल ब्यूटी उनके पूरे लुक की खास पहचान रही। उन्होंने साबित किया कि कम मेकअप भी बड़ा असर छोड़ सकता है।

वेवी हेयर ने जोड़ा ग्लैम टचImage Credit : X06 / 07

वेवी हेयर ने जोड़ा ग्लैम टच

खुले हुए सॉफ्ट वेवी बाल उनके कैजुअल स्टेडियम लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना रहे थे। यह हेयरस्टाइल बहुत ही प्यारा लगा।

सादगी भरी अदाएंImage Credit : X07 / 07

सादगी भरी अदाएं

अनुष्का का क्रोशिया स्क्वेयर नेक टॉप, जींस वाला लुक गर्मियों के लिए बेस्ट रहा। उन्होने गले में तुलसी की माला भी पहनी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!