भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खानपान और डाइट का खास ध्यान रखते हैं। मोदी जी बहुत ही सिंपल और संतुलित डाइट लेते हैं। 75 की उम्र में ये हैं मोदी जी की फेवरेट डिशेज, पढ़ें मोदी जी को सबसे ज्यादा खाने में क्या पसंद है।
Narendra Modi अपनी सादगी भरी जीवनशैली और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। उनका खान-पान भी उतना ही सरल और संतुलित है। वे बहुत ही हल्का और पौष्टिक खाना खाते हैं, जिसमें मसाला, तेल कम ही होता है।
मोदी जी शुद्ध शाकाहारी भोजन करते हैं। उनकी डाइट में नॉन वेज बिल्कुल भी शामिल नहीं होता है। शुद्ध शाकाहारी और हल्का, पौष्टिक खाना ही मोदी जी की फिटनेस का राज है।
मोदी जी को घर का बना हुआ ट्रेडिशनल तो गुजराती खाना काफी पसंद है। खिचड़ी, दलिया , दाल, सब्जी, फल उनकी डाइट का हिस्सा हैं।
मोदी जी को गुजराती व्यंजन जैसे ढोकला, खांडवी, और सादी मूंग दाल की खिचड़ी बहुत पसंद है।फिटनेस के लिए वे मोरिंगा (सहजन) के पराठे, आम की चटनी, और हल्का गुजराती खाना जैसे खट्टी-मीठी श्रीखंड पसंद करते हैं।
मोदी जी को आम काफी पसंद है। उनकी डाइट में रोजाना तौर पर कोई न कोई फल शामिल होता है। खासतौर से सलाद और मौसमी फल उनकी हेल्दी डाइट का हिस्सा हैं।
मोदी जी अपनी सेहत का खास ध्यान रखते हैं, इसलिए वे नियमित समय पर खाना खाते हैं और योग व व्यायाम भी करते हैं। सुबह वे गुनगुना पानी और हल्का नाश्ता लेते हैं, जबकि दिन में संतुलित भोजन करते हैं।