घर पर फेस क्रीम बनाना आसान और फायदेमंद है। जो त्वचा को अच्छे से मॉइस्चराइज करता है और नेचुरल ग्लो देता है। यह होममेड क्रीम ड्राई स्किन के लिए बेहद असरदार होती है। देखें घर पर फेस क्रीम कैसे बनाएं।
घर पर बनी फेस क्रीम त्वचा के लिए सुरक्षित और प्राकृतिक होती है। आसान घरेलू चीजों से आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार क्रीम बना सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी स्किन टाइप के अनुसार सामग्री चुननी है, जैसे एलोवेरा जेल, नारियल तेल, बादाम तेल या गुलाब जल। ये सभी चीजें त्वचा को पोषण देती हैं।
फिर एक साफ बाउल में एलोवेरा जेल को बेस की तरह लें। यह हल्का होता है और हर स्किन टाइप के लिए अच्छा माना जाता है।
अब इसमें कुछ बूंदें नारियल तेल या बादाम तेल की डालें। इससे त्वचा को गहराई से नमी मिलती है और स्किन सॉफ्ट बनती है।
आप इसमें गुलाब जल या विटामिन E कैप्सूल मिला सकते हैं। इससे क्रीम की खुशबू भी अच्छी होती है और स्किन को एक्स्ट्रा पोषण मिलता है।
सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं जब तक क्रीम स्मूद और क्रीमी टेक्सचर में न आ जाए।
तैयार क्रीम को एक साफ और एयरटाइट कंटेनर में रखें। इसे फ्रिज में स्टोर करना बेहतर रहता है ताकि यह ज्यादा समय तक खराब न हो।
इस क्रीम को दिन में 1–2 बार चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथ से मसाज करें ताकि यह त्वचा में अच्छी तरह समा जाए और बेहतर असर दिखाए।