अंबानी खानदान की दोनों ही बहूएं खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं। हालांकि प्रेगनेंसी में बेशक ही उनके चेहरे का ग्लो दुगना हो गया। राधिका मर्चेंट की प्रेगनेंसी की अफवाहों के बीच बड़ी बहू श्लोका के लुक्स भी आपका दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे।
बहुत ही खूबसूरत से ऑफ शोल्डर घेरदार गोल्डन गाउन में श्लोका किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। इस फ्रॉक लुक में श्लोका का बेबी बंप भी खूब प्यारा दिख रहा था।
ट्रेडिशनल सिल्क ऑर्गेंजा की साड़ी में भी प्रेगनेंट श्लोका काफी प्यारी लग रही हैं। प्लीट्स स्टाइल ड्रेप में बंप भी अटपटा नहीं लग रहा है।
कूल, सिंपल और कम्फर्टेबल प्रेगनेंसी वियर भी श्लोका पर अच्छा लग रहा है। श्लोका का ये गुलाबी अनारकली तो हरा पीला को ऑर्ड सेट भी काफी वायरल हुआ था।
सफेद रंग का चिकनकारी लहंगा और हरे रंग का फ्लोरल प्रिंट स्टोल टॉप भी श्लोका पर खूब जच रहा है। प्रेगनेंट श्लोका का ये लुक एकदम गॉडेस वाइब्स दे रहा है।
बहुत ही केजुअल शर्ट भी श्लोका के प्रेगनेंसी वियर की हाइलाइट थी।