ससुर अमिताभ संग बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय का रिश्ता हमेशा से ही बहुत प्यारा रहा है। अमित जी ने बहू को हमेशा ही बेटी जैसे रखा है और सपोर्ट किया है।
ससुर अमिताभ संग ऐश्वर्या ने शादी से पहले काम भी किया है। और दोनों का रिश्ता ऑन तो ऑफ स्क्रीन काफी हंसी मज़ाक और स्नेह वाला रहा है।
ऐश्वर्या ने अमित जी के लिए खास नाम भी रखा है। वे उन्हें पापा या ससुर जी नहीं बल्कि कूल और कैजुअल अंदाज में 'Paa' कहकर बुलाती हैं।
ऐश्वर्या का ननद और सास के साथ वाला रिश्ता रिपोर्ट्स के मुताबिक दरार वाला रहा है। हालांकि अमित जी ने बहू के लिए हमेशा कदम से कदम मिलाया है।
हालांकि अभी कुछ समय पहले ही अमित जी ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया, जिसके बाद से ऐश्वर्या, अभिताभ तो अमित जी के रिश्ते में अनबन की भनक लग सकती है। हालांकि यही उम्मीद है कि ससुर बहू के इस प्यारे रिश्ते को नज़र न लगे।