डिजिटल लाइफस्टाइल के कारण आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। जिससे आंखों में जलन, सूखापन और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में योग एक प्राकृतिक उपाय है, जो आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकता है।
त्राटक आंखों के लिए सबसे प्रभावी योग क्रियाओं में से एक है। इसमें किसी एक बिंदु या दीपक की लौ पर बिना पलक झपकाए ध्यान केंद्रित किया जाता है।
पामिंग एक सरल लेकिन बेहद असरदार तकनीक है। इसमें दोनों हथेलियों को रगड़ कर गर्म किया जाता है और फिर आंखों पर हल्के से रखा जाता है।
भ्रामरी प्राणायाम करते समय मधुमक्खी जैसी ध्वनि निकाली जाती है, जिससे दिमाग और आंखों को शांति मिलती है। यह आंखों की नसों को रिलैक्स करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे आंखों की रोशनी बेहतर होती है।
सर्वांगासन को 'आसनों की रानी' भी कहा जाता है। इसमें पूरे शरीर का भार कंधों पर होता है और पैरों को ऊपर उठाया जाता है। यह आसन आंखों तक रक्त प्रवाह बढ़ाता है, जिससे आपकी आंखों की रोशनी बेहतर होती है।
इसे हैड पोज के नाम से भी जाना जाता है, यह आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कारगर अभ्यास है। यह दिमाग और आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है।
योग के साथ-साथ संतुलित आहार भी जरूरी है। हरी सब्जियां, गाजर, आंवला और बादाम जैसे पोषक तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।