आपने अक्सर देखा होगा कि उन्हें ठंड मीठा या नमकीन खाने की क्रेविंग काफी होती है। लेकिन बहुत से लोगों के साथ अक्सर हम देखते हैं कि उन्हें बर्फ खाने की क्रेविंग होती है। वे आइस स्क्रीम या फ्रिज से बर्फ निकालकर खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? लोग अक्सर यह सवाल भी पूछते हैं कि आखिर उन्हें बर्फ खाने की क्रेविंग क्यों होती है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
आपको बता दें कि शरीर में जब कुछ विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो सकती है।
आमतौर पर बर्फ खाने की समस्या उन लोगों के साथ अधिक देखने को मिलती है, जब किसी व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है या शरीर में खून की कमी हो जाती है। ऐसे में उसे बर्फ, मिट्टी या काजग खाने की क्रेविंग हो सकती है।
शरीर में आयरन की कमी के के कारण एनीमिया यानी खून की कमी देखने को मिल सकती है। इस मिनरल की कमी से रक्त में ऑक्सीजन और हीमाग्लोबिन का स्तर बहुत कम हो जाता है।
अगर किसी व्यक्ति को बर्फ खाने की क्रेविंग होती है तो सीधा डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही, डाइट में फल, सब्जियां और ऐसे फूड्स अधिक शामिल करने चाहिए जिनमें आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी12 और फोलिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में हों। चुकंदर, अनार, संतरा, आंवला, गाजर, पालक, हरी सब्जियां जरूर खाएं।