थकान का मतलब हमेशा अधिक कॉफी या चीनी की जरूरत नहीं है। यह आपके शरीर का मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है। मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ा सकते हैं, नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और तनाव को कम कर सकते हैं।
पालक को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। एक कप पका हुआ पालक लगभग 157 मिलीग्राम मैग्नीशियम प्रदान करता है।
डार्क चॉकलेट सिर्फ स्वाद में ही शानदार नहीं होती, बल्कि शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। करीब एक डार्क चॉकलेट में लगभग 64 मिलीग्राम मैग्नीशियम पाया जाता है, जो शरीर की थकान कम करने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है।
केला एक ऐसा फल है जो जल्दी एनर्जी देने के लिए जाना जाता है। एक मध्यम आकार के केले में करीब 32 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। इसे खाने से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है और थकान कम महसूस होती है।
एक औंस बादाम में 76 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। बादाम को रात में भिगोकर रख दें और सुबह इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
एक एवोकाडो में लगभग 58 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। एवोकाडो का टोस्ट आप खा सकते हैं। इसके अलावा इसे आप खाने के बाद भी खा सकते हैं।