आज के समय में फिट रहना हर किसी की प्राथमिकता बन चुका है। वजन घटाने की बात आते ही सबसे पहले ग्रीन टी का नाम दिमाग में आता है। लेकिन ग्रीन-टी का स्वाद सभी को उतना पसंद नहीं आता है। इसलिए आज हम आपको 5 तरह के होममेड ड्रिंक्स बताएंगे जो आपके लिए फैट कटर साबित हो सकते हैं।
दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे आपका फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होगा और वेट लॉस में मदद होगी।
जीरा सिर्फ मसाले के रूप में ही नहीं, बल्कि वजन घटाने में भी बेहद कारगर है। रोज सुबह 1 कप जीरा चाय में सेंधा नमक मिक्स करके पीने से फैट लॉस में मदद मिलती है।
दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स करके वेट लॉस में हेल्प करते हैँ। इसमें शहद मिक्स करके पीना इसके स्वाद को भी बेहतर बनाता है।
एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) तेजी से फैट बर्न करने के लिए जाना जाता है। 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करके पीना आपकी वेट लॉस में मदद करेगा।
सौंफ का पानी शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ वजन घटाने में भी सहायक होता है। 1 कप सौंफ का पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और वेट लॉस में मदद होती है।