सेहतमंद रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स को खाना काफी लाभकारी होता है। आज हम आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताएंगे, जिसे गरीबों का बादाम कहा जाता है। आप भी इस खास ड्राई फ्रूट को खाकर अपने शरीर को मजबूत रख सकते हैं।
इस खास ड्राई फ्रूट का नाम मूंगफली है। मूंगफली को सेहत के लिए पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है। छोटी-सी मूंगफली पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है।
हर रोज सुबह खाली पेट एक मुट्टी मूंगफली खाने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही प्रोटीन से भरपूर मूंगफली खाने से मांसपेशियां भी मजबूत बनी रहती है।
दिमाग की हेल्थ के लिए मूंगफली काफी लाभकारी मानी जाती है। इसके अलावा वेट लॉस में मूंगफली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
सर्दी और जुकाम में मूंगफली का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल मूंगफली की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से ये आपके शरीर सर्दियों में गर्म रखकर जल्द राहत पहुंचाती है।
प्रोटीन समेत कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली त्वचा और बालों के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है।