Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की जिंदगी में परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सीरियल में अभिरा और अरमान अपनी नई फर्म शुरू कर रहे हैं, लेकिन अब दोनों पर बहुत सारी परेशानी आने वाली है। एक तरफ अरमान को बड़ी बीमारी होगी। इसके अलावा मायरा के पीछे स्टॉकर पड़ जाएगा, जिसकी भनक दोनों को लग गई हैं और वह इस बारे में किसी से बात भी नहीं कर पा रही हैं। इसके अलावा सीरियल में क्या क्या होगा? आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा अपनी नई फर्म शुरू करेंगे लेकिन उससे पहले अरमान के सिर में बहुत तेज दर्द उठता है, जो अरमान से बर्दाश्त नहीं होता। ये देखकर अभिरा दर्द जाती है और फिर अरमान को दवा देती है।
दूसरी तरफ मायरा और मुक्ति अपनी कार में होंगे और उसे स्टॉकर के बारे में बात करते हैं। दोनों काफी देर हुए होते हैं लेकिन मायरा डिसाइड करती है कि वो अभिरा को कुछ नहीं बताएंगे। मुक्ति भी उसकी ये बात मान जाती है।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि मायरा और मुक्ति की कार के पीछे कोई होगा। मुक्ति देख लेगी और वो दोनों काफी डर जाएगी। वो शख्स घर तक पीछे आएगा और फिर पता चलेगा कि वो शख्स डिलीवरी बॉय होगा।
इसके आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान अपनी नई फर्म की शुरुआत करेंगे। कावेरी पोद्दार रिबन कट करेगी। इस मौके पर सभी लोग काफी खुश होंगे। कृष की बकवास बंद नहीं होगी। कृष अपने पापा संजय को बोलेगा कि क्यो न वो लोग पोद्दार फर्म का नाम बदलकर बंसल फर्म करवा दे।
अरमान अभिरा अपनी खुशी के मौके पर सभी बड़ों का आशीर्वाद लेंगे। अभिरा और अरमान जैसे ही विद्या का पास जाएंगे तो विद्या भी अपने बेटे अरमान को भर-भरकर आशीर्वाद देगी, लेकिन अभिरा नीचे बैठी रह जाएगी। वह अभिरा पर ध्यान ही नहीं देगी। इसके बाद सबको दिखाने के लिए वह अभिरा के सिर पर हाथ रख देगी।
इस मौके पर अभिरा नोटिस कर लेगी कि मायरा उदास होती है और फिर रात को अभिरा मायरा से बात करने जाती है लेकिन अभिरा की आहट से ही मायरा मुक्ति दर जाती है। तब अभिरा दोनों से पूछती है कि कुछ हुआ है? मायरा मुक्ति कुछ नहीं बताते।
इसके बाद अभिरा अरमान के पास जाती है। इस मौके पर दोनों का रोमांस शुरू होता है। अरमान अभिरा के साथ कपल डांस करता है। इस दौरान अरमान और अभिरा का किसिंग मोमेंट भी आएगा। इस मौके पर ही सीरियल खत्म हो जाएगा।
अब शो में दिखाया जाएगा कि मायरा और मुक्ति स्कूल से गायब हो जाएंगे और अरमान-अभिरा दोनों की तलाश में लग जाएंगे। मायरा-मुक्ति किसी तरह स्टॉकर से मिलने जाएंगे लेकिन यहां पर मायरा स्टॉकर के जाल में बुरी तरह फंस जाएगी।