Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेहर की एक चाल ने अभिरा को हिलाकर रख दिया है। अभिरा के हाथ मेहर के खिलाफ सबूत लगे थे लेकिन ये भी मेहर की एक चाल निकली, जिसमें अभिरा बुरी तरह हार गई। इस एक चाल में अभिरा को मुश्किल में खड़ा कर दिया और वो एक बार फिर अरमान से दूर हो गई है। 2 दिन में अरमान और मेहर को शादी है और इन 2 दिनों में अभिरा मेहर का सच सबके सामने लाने वाली है। इस दौरान शो में ढेर सारे ट्विस्ट आने पवाले है। आइए आपको बताते हैं कि आज के एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपीसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा तान्या की बातों को सोचते सोचते अपनी स्पेशल जगह पर पहुंचती है और वहा पर अरमान होता है। अरमान अभिरा से जुड़ी सब यादों को जला देता है और अभिरा संग अपने सारे रिश्ते खत्म करता है।
होस्टल में मुक्ति मायरा को बहुत याद करती है। मुक्ति वो सब आदत छोड़ने की बात करती है जो मायरा को पसंद नहीं है। इस मौके पर मुक्ति रोने तक लगती है। दूसरी तरफ मायरा भी उसे याद करती है लेकिन वो किसी को कुछ नहीं बताती।
इसके आगे शो में देखने के लिए मिलेगा कि पोद्दार हाउस में आर्यन की बारात की तैयारी होती है और तब सभी लोग मनीषा और मनोज को गिफ्ट देते हैं। इस मौके पर मनीषा नाचते हैं और तभी अरमान मुंह लटका कर खड़ा होता है। तभी मेहर भी वहां पहुंच जाती है और विद्या उसकी तारीफ करने लगती है और अरमान तब भी अभिरा को याद करती है।
इसी बीच मेहर पोद्दार हाउस में उन लोगों को ढूंढ लेगी जो अभिरा का साथ देते हैं। आर्यन की बारात की रस्मों में मेहर ये जान लेगी कि तान्या और दादी सा उसकी शादी में रुकावट बन सकते हैं। वो ये समझ जाती है कि आर्यन भी उसके खिलाफ है।
शो ने आगे देखने के लिए मिलेगा कि मेहर सबके बीच दादी सा के पैर छूती है और आशीर्वाद मांगती है कि वो अरमान की अच्छी वाइफ और मायरा को अच्छी मां बने। तब दादी सा उसे सद्बुद्धि का आशीर्वाद देती है और बोलती है कि उसे जल्द ही एहसास होगा कि उसकी यहां कोई जगह नहीं है।
आर्यन की बारात निकल जाती है और मायरा पोद्दार हाउस में कुछ सेकंड रुक जाती है और तभी उसे एक बॉक्स मिलता है जिसमें उसकी बच्चों की चीजें होती हैं। मायरा को लगता है कि वो बॉक्स मेहर लेकर आई है और वो उसे थैंक यू बोल देती है। मेहर भी नाटक करने लगती है कि वो बॉक्स वही लाई है। असल में वो अभिरा लेकर आती है।
शो के आखिरी सीन में शॉकिंग ट्विस्ट आएगा। आर्यन का दिशा की मां स्वागत करेगी और फिर लड़कीवाले पूरी बारात की आरती उतारने के लिए कहते हैं। इस दौरान लड़की वालों की तरफ से अभिरा अचानक सामने आ जाती है। अभिरा के हाथ में थाली देखकर सबके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।