Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मायरा के हाथ लगेगा मेहर के खिलाफ सबूत, पुलिस को बुलाएगा अरमान; होगा तमाशा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और अभिरा की जिंदगी में नया तूफान आएगा। मेहर के खिलाफ सबूत मायरा को मिलेंगे। अभिरा अरमान को सारा सच बता देगी।

Authored by: कविताUpdated Apr 13 2026, 10:17 IST
अरमान और मेहर की टूटेगी शादी, मायरा का फूटेगा गुस्साImage Credit : Hotstar01 / 08

अरमान और मेहर की टूटेगी शादी, मायरा का फूटेगा गुस्सा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा हॉस्पिटल में एडमिट है और मेहर का आखिरी वक्त आ गया है। मेहर अपनी आखिरी चाल अभिरा को अस्पताल पहुंचाकर चल चुकी है लेकिन अभिरा ने भी मेहर का सच अरमान को बता दिया है और अरमान भी इस बार अभिरा की बात टाल नहीं सका। दूसरी तरफ विद्या अरमान के लिए परेशान हो रही है। विद्या किसी भी तरह अरमान और मेहर की शादी करवाना चाहती है और अब अपकमिंग एपिसोड में मेहर का सच मायरा के आने आएगा। आइए आपको अपकमिंग एपीसोड के बारे में बताते हैं।

मेहर से सारे हिसाब पूरे करेगा अरमानImage Credit : Hotstar02 / 08

मेहर से सारे हिसाब पूरे करेगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा अस्पताल में मेहर का सारा सच अरमान को बता देती है और अरमान इस बार अभिरा पर विश्वास करता है। तब अरमान मेहर से सारा हिसाब पूरा करने की बात करता है। अरमान मेहर से अभिरा के दर्द का बदला लेगा।

अभिरा का फोन लगेगा मायरा के हाथImage Credit : Hotstar03 / 08

अभिरा का फोन लगेगा मायरा के हाथ

शो में दिखाया जाएगा कि माधव मायरा को अभिरा का रिकॉर्डेड भनज सुनाता है, जिससे गुस्सा होकर मायरा रूम में भाग जाता है। वहां पर उसे अभिरा का फोन मिलता है और फोन कवर पर अपनी मुक्ति की फोटो देखकर मायरा इमोशनल हो जाती है। उसे एहसास होगा कि अभिरा उससे प्यार करती है।

मेहर का सच जान लेगी मायराImage Credit : Hotstar04 / 08

मेहर का सच जान लेगी मायरा

अभिरा के फोन मायरा चेक करती है और तब उसके हाथ मेहर का वो वीडियो लग जाएगा, जो उसके हॉस्टल में रिकॉर्ड हुआ था। इस वीडियो में मेहर चिल्ला-चिल्लाकर अपने गुनाह कबूल करती है और मायरा मेहर का सच जानकर हैरान रह जाती है। वह घबराकर फोन तक गिरा देती है।

मेहर के खिलाफ कदम उठाएगा अरमानImage Credit : Hotstar05 / 08

मेहर के खिलाफ कदम उठाएगा अरमान

दूसरी तरफ अरमान अभिरा के हर दर्द का बदला लेने के लिए कदम उठाता है। अस्पताल से ही अरमान मेहर के खिलाफ एफआईआर करवाता है और एक कंप्लेंट भी लिखता है, जिसमें मेहर की सारी काली करतूत को जोड़ता है। इस मौके पर वह अभिरा के साइन लेता है और जब अभिरा साइन तक नहीं कर पाती तब अरमान उसका हाथ पकड़ लेता है।

अरमान और मेहर की शादी तोड़ेगी मायराImage Credit : Hotstar06 / 08

अरमान और मेहर की शादी तोड़ेगी मायरा

मायरा के पास अभिरा का फोन होता है और मेहर अपनी अगली चाल चलते हुए अभिरा के फोन पर कॉल करते सुनाने गलती है लेकिन वो सब बातें मायरा सुन लेती है। इस मौके पर मायरा सबसे पहले मेहर को मर्डर्र कहती है और उसकी शादी अरमान से तोड़ देती है। इस मौके पर मायरा का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है।

मेहर को धमकी देगी मायराImage Credit : Hotstar07 / 08

मेहर को धमकी देगी मायरा

मायरा का गुस्सा यहां ही शांत नहीं होगा। मायरा मेहर को धमकी भी देने वाली है। मायरा मेहर को धमकी देते हुए साफ कहेगी कि वह उसका सारा सच सबको पता देगी। मायरा मेहर के सामने खुलासा करती है कि उसने हॉस्टल वाला वीडियो देख लिया है और अब वो वीडियो वह पुलिस को देगी।

मायरा के लिए परेशान होगी अभिराImage Credit : Hotstar08 / 08

मायरा के लिए परेशान होगी अभिरा

मेहर और अरमान की शादी भी टूट जाएगी। पहले मायरा मेहर से शादी अरमान की तोड़ देगी और फिर अरमान भी विद्या को फोन करेगा। वह विद्या को चिल्लाकर कहेगा कि उसकी और मेहर की शादी नहीं हो सकती है। ये बात सुनकर विद्या की आंखें फट जाती हैं लेकिन वह कुछ नहीं कर पाती। इसके बाद अभिरा मायरा के लिए परेशान होगी। वह मायरा को बचाकर रखने की कोशिश करेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!