ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपनी बेटी के साथ स्पॉट हुई हैं। अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या लगातार अपनी बेटी के साथ ही समय बिता रही हैं। इस बीच अब अबू दाबी में एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आईं ऐश्वर्या और आराध्या को देख रिपोर्ट ने एक सवाल कर दिया। जिसे सुनने से पहले ही ऐश्वर्या ने उसकी बोलती बंद कर दी। यहां उनकी इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन से एक पैपराजी ने सवाल किया, 'ये हमेशा आपको साथ रहती है, उन्हें बेस्ट जगह से सीखने को मिल रहा है।' पैपराजी के इस सवाल पर ऐश्वर्या ने भी रिएक्ट किया है।
पैपराजी के इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा, 'वो मेरी बेटी है, वह हमेशा मेरे साथ है।' ऐश्वर्या ने हैरानी के साथ पैपराजी को सवाल सुनने से पहले ही जवाब दे दिया।
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन एक साथ अबू दाबी में एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आई हैं। दोनों मां-बेटी की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
इस बीच इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए नजर आईं ऐश्वर्या राय बच्चन के चेहरे पर एक ग्लो साफ नजर आ रहा है। लोग अब ऐश्वर्या की खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं।
बीते काफी समय से जब भी ऐश्वर्या राय बच्चन स्पॉट होती हैं तो वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ ही नजर आती हैं। फैंस को हैरानी भी होती है कि आखिर वह परिवार के दूसरे लोगों के साथ क्यों नहीं दिखतीं।
इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की अफवाहें अभी तक उड़ रही हैं और खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। ऐश्वर्या और अभिषेक ने इनपर कोई सफाई नहीं दी है।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कुछ समय पहले ही एक इवेंट में अपनी शादी की अंगूठी को फ्लॉन्ट किया था। जिसके बाद फैंस को ऐसा लग रहा था कि अभी दोनों के बीच चीजें बेहतर हैं।