इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कुछ फिल्मों की शूटिंग चल रही है। वहीं, कुछ फिल्में जल्द रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों के लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त बज बना हुआ है। इस लिस्ट में सिंघम अगेन से लेकर वॉर 2 का नाम शामिल है। ये फिल्में बॉलीवुड की रुख बदल देगी। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी।
सिद्धार्थ आनंद की मूवी ज्वेल थीफ में सैफ अली खान नजर आएंगे। फिल्म मेकर ने सेट से सैफ संग फोटो शेयर की है।
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ सेमत कई स्टार्स नजर आएंगे।
शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के साथ किंग में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुजोय घोष कर रहे हैं।
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
सनी देओल और प्रीती जिंटा की जोड़ी को लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 को लेकर काफी बज बना हुआ है। भूल भुलैया 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं।
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल को लेकर काफी बज बना हुआ है। कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कई सितारे साथ में नजर आने वाले हैं।
अजय देवगन की रेड 2 इस साल 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने कुछ समय पहले फिल्म का पोस्टर शेयर किया था।
हाउलफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर इस साल के आखिरी में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं।