दुनिया-जहां से ढूंढ-ढांढकर इन बॉलीवुड सितारों ने रखा अपने बच्चों का यूनीक नाम, मतलब जान फैंस भी हो गए हैरान

आज कल बच्चों के यूनिक नेम रखने का ट्रेंड है। पेरेंट्स अपने बच्चों के क्यूट और मीनिंगफुल नाम रखना चाहते हैं। हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने बच्चों के यूनिक नाम रखे हैं। इस लिस्ट में काजोल से लेकर आलिया भट्ट तक का नाम शामिल है।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Sep 14 2024, 16:28 IST
इन सितारों ने अपने बच्चों का रखा यूनिक नाम, मतलब जान फैंस हुए दंगImage Credit : Instagram01 / 08

इन सितारों ने अपने बच्चों का रखा यूनिक नाम, मतलब जान फैंस हुए दंग

आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपने बच्चों का यूनिक नाम रखना पसंद करते है। पेरेंट्स अपने नाम से मिलकर बच्चों के यूनिक नाम सोचते हैं। हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने बच्चों का यूनिक नाम रखा। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, रवीना टंडन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है। आइए इन सितारों के बच्चों के यूनिक नामों का मतलब जानते हैं।

दीपिका पादुकोणImage Credit : Instagram02 / 08

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। रणवीर और दीपिका नन्हीं परी के आने से बेहद खुश है। कपल की बेटी की झलक देखने और उसका नाम जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेंड है। दीपिका से पहले इन सितारों ने बच्चों का यूनिक नाम रखा है।

राहाImage Credit : Instagram03 / 08

राहा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने बेटी का नाम राहा रखा है। राहा का मतलब खुशी होता है।

मालतीImage Credit : Instagram04 / 08

मालती

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है। मालती का अर्थ चांदनी या छोटा सुगंधित फूल होता है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।

वामिका और अकायImage Credit : Instagram05 / 08

वामिका और अकाय

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेटी का नाम वामिका रखा है। वामिका मां दुर्गा का नाम है। अकाय का अर्थ है जिसका कोई अकार नहीं है।

न्यासा और युगImage Credit : Instagram06 / 08

न्यासा और युग

काजोल ने अपनी बेटी का न्यासा रखा है। न्यासा का मतलब भरोसा होता है। वहीं, एक्ट्रेस के बेटे का नाम युग है। युग का मतलब है समय होता है।

मिशा और जैनImage Credit : Instagram07 / 08

मिशा और जैन

शाहिद कपूर ने अपनी बेटी का नाम मिशा रखा है। मिशा का मतलब जीवन भर सुखी है। बेटे का नाम जैन है जो अरबी शब्द है। इसका मतलब साहब होता है।

वायुImage Credit : Instagram08 / 08

वायु

सोनम कपूर ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। वायु का मतलब हवा है। शादी के बाद से एक्ट्रेस ने शोबिज इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!