इस समय हर जगह धुरंधर की चर्चा हो रही है। लोगों पर धुरंधर के नाम का बुखार चढ़ा हुआ है। हालांकि यह बुखार ज्यादा दिन तक नहीं चढ़ने वाला। क्योंकि साउथ की ये बिग बजट फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिसपर मेकर्स ने तगड़ा पैसा लगाया है। ये फिल्में भी 1000 करोड़ तक की कमाई करने का जिगरा रखती हैं। साउथ किनेमा लवर्स के लिए तो 2026 की शुरुआत शानदार होने वाली है।
यह विजय सेतुपति की 69वीं और आखिरी फिल्म है। यह फिल्म उनके फैंस के लिए बहुत खास होने वाली है। मूवी 9 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है। बेशक से यह कई सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की इस फिल्म को 700 से 800 करोड़ के बजट में तैयार किया जा रहा है। एटली कुमार अपनी इस फिल्म में जी -जान से मेहनत कर रहे हैं। मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है। यह मूवी धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती है। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी पेड्डी का भी अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। इस मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रामचरण की यह मूवी 27 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
प्रभास लंबे समय बाद बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं। उनके फैंस इस हॉरर ड्रामा का वेट नहीं कर पा रहे। फिल्म का टीजर काफी मजेदार है। लोगों ने इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। यह मूवी 9 जनवरी को रिलीज हो रही है।
यश और कियारा आडवाणी की ये मूवी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म पर बॉलीवुड और साउथ को चाहने वाले दोनों फैंस की नजरें हैं। यह मूवी 19 मार्च को रिलीज हो रही है।