Top 7 TV News 19 September: कैंसर के दर्द में Hina Khan ने की शूटिंग, खतरों के खिलाड़ी 14 को मिला विनर

​Top 7 TV News 19 September: टीवी की दुनिया में आज सुबह से कई बड़ी और छोटी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां एक तरफ खतरों के खिलाड़ी 14 को अपना विनर मिल गया है। वहीं दूसरी तरफ आज एक पॉडकास्ट के दौरान सना खान ने आंसू बहाए।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Sep 19 2024, 17:48 IST
 TV की दुनिया में 19 September को हुईं ये 7 बड़ी खबरें Image Credit : Instagram01 / 07

TV की दुनिया में 19 September को हुईं ये 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV News 19 September: टीवी इंडस्ट्री में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। इस छोटे परदे की दुनिया में कलाकार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आज सुबह से ही स्टार्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आज हिना खान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ, वहीं दूसरी तरफ टीवी की टॉप हसीना ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया। आज 19 सितंबर को टीवी की दुनिया में क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 14 के घर में Rakhi Sawant ने की थी ये गंदी हरकत Image Credit : Instagram02 / 07

Bigg Boss 14 के घर में Rakhi Sawant ने की थी ये गंदी हरकत

हाल ही में फराह खान के वलोग में राखी सावंत ने बिग बॉस 14 के घर में की गंदी हरकत को लेकर खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वो अपनी कॉफी पाउडर में थूक देती और मोजे में खाना छुपाती थी।

Sana Sayyad ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट Image Credit : Instagram03 / 07

Sana Sayyad ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट

टीवी एक्ट्रेस सना सय्यद जल्द ही माँ बनने वाली हैं, ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस संग साझा की। कुंडली भाग्य एक्ट्रेस हर तस्वीर में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं।

Arhaan Khan ने अनुपमा में एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी Image Credit : Instagram04 / 07

Arhaan Khan ने अनुपमा में एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी

मीडिया पोर्टल संग एक्सक्लूसिव बातचित के दौरान अरहान खान ने कहा कि "मुझे सच में नहीं पता की अनुपमा में एंट्री लेनी की यह अफवाहें कहाँ से सामने आ रही हैं। मैं बहुत दिनों से ट्रैवल कर रहा हूँ और खुद इस न्यूज को देख शॉक हो गया हूँ। यह बिल्कुल भी सच नहीं हैं।"

Hina Khan ने कैंसर के दर्द में की थी फिल्म की शूटिंग Image Credit : Instagram05 / 07

Hina Khan ने कैंसर के दर्द में की थी फिल्म की शूटिंग

पंजाबी एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने बताया की फिल्म शिंदा शिंदा नो पापा के दौरान हिना खान ने कैंसर के दर्द में शूटिंग की थी। हालांकि कभी भी उन्होंने इस बात की शिकायत क्रू के आगे नहीं की और बहादुर बन पूरी फिल्म शूट की थी।

Khatron Ke Khiladi 14 के विनर बने ये टीवी एक्टर Image Credit : Instagram06 / 07

Khatron Ke Khiladi 14 के विनर बने ये टीवी एक्टर

रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की चमचमाती ट्रॉफी टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने अपने नाम की है।

Sana Khan ने ग्लैमर इंडस्ट्री को याद कर बहाए आंसू Image Credit : Instagram07 / 07

Sana Khan ने ग्लैमर इंडस्ट्री को याद कर बहाए आंसू

पूर्व एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में रुबीना दिलाइक के पॉडकास्ट में ग्लैमर इंडस्ट्री को लेकर बात की। सना ने कहा कि मुझे पता ही नहीं चला कब मैं सलवार से बैकलेस में आ गई। कब औरत के रूप में शैतान ने मुझे नंगा कर दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!