Top 7 TV Gossips 26 February, 2026: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी खबरों से भरी हुई नजर आती है। आज भी टीवी के कई लोकप्रिय सितारे सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस लिस्ट में अंकुर वर्मा से लेकर रजत दलाल और गौहर खान जैसे स्टार्स शामिल हैं। जहां एक तरफ 'हप्पू सिंह की उल्टन पल्टन' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। वहीं दूसरी ओर 'नागिन 7' में एक एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। वहीं अंकुर वर्मा ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लीना वर्मा संग शादी रचाई है। इसी तरह की कई बड़ी फिल्में लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
रजत दलाल और प्रिंस नरूला के मतभेद बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी बीच कुछ चैट सोशल मीडिया पर लीक हुई हैं, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रिंस नरूला ने रजत दलाल के खिलाफ नेगेटिव पीआर कराने की कोशिश की।
'परिणीति' एक्टर अंकुर वर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लीना वर्मा संग हरियाणा में शादी रचाई। अंकुर वर्मा की शादी, सगाई और हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
गौहर खान ने अपने छोटे बेटे फरवान की मुंह दिखाई की है। गौहर खान और जैद दरबार ने अपने दोनों बेटों के साथ उमराह किया और वहां रहते हुए दुनिया को बेटे का पहला सलाम कहा।
योगेश त्रिपाठी और गीतांजली मिश्रा स्टारर 'हप्पू सिंह की उल्टन-पल्टन' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। इस शो की शुरुआत 2019 में हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. लेकिन अब सात सालों बाद इस शो पर ताला लगने वाला है।
'नागिन 7' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एकता कपूर के सीरियल में अब 'तेनाली रामा 2' एक्ट्रेस ज्योति की एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि वह शो में असली आहाना बनकर कदम रखेंगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'नागिन 7' की कहानी क्या दिलचस्प मोड़ लेगी।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' स्टार कास्ट हाल ही में एक साथ नजर आई। इस री-यूनियन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें सीजन 2 की कास्ट के साथ-साथ पुराने सितारे यानी तसनीम नेरुकर, अपरा मेहता, अश्लेषा सावंत भी नजर आए।
माही विज और जय भानुशाली की नन्ही बेटी तारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तारा ने अपने हाथ पर माही विज के नाम का टैटू बनवाया है। वह एक बर्थडे पार्टी में गई थी, जहां उसने अपनी मां का नाम हाथ पर बनवाया। इससे जुड़ी तस्वीर खुद माही विज ने साझा की थी।