Top 7 Bollywood News 19 September: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज कलाकार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ सलमान खान के पिता को जान से मारने की धमकी मिली। वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 का एक्शन सीन लीक हो गया है सोशल मीडिया पर। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आज की ताजा खबरें।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 अब तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 35वें दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 582.31 करोड़ को गया है, इस साल की हिट फिल्म बन गई है।
एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने अपनी वेडिंग प्लान को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया की इमरजेंसी फिल्म रिलीज होने बाद वह जरूर शादी करेंगी।
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया का 87 साल की उम्र में आज निधन हो गया। वह काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे उन्हे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
सलमान खान के पिता सलीम खान को आज जान से मारने की धमकी मिली है। सुबह सलीम गार्डन में घूम रहे थे तभी वहाँ पर दी बाइक सवारों ने चिल्लाते हुए बोला कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म से एक वॉर 2 के सेट से तस्वीरों और वीडियो लीक हो गई। एक्शन सीन के लिए ऋतिक रोशन इटली में शूटिंग कर रहे हैं जहां से एक फैन ने शूट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
फैंस फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 का इंतजार कर रहे हैं जिसमें कियारा आडवाणी और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। ताजा खबर के मुताबिक अब इस फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2025 के जून-जुलाई में शुरू की जाएगी।