Teri Meri Doriyaann Side Character: स्टार प्लस के सीरियल तेरी मेरी डोरियां में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सिर्फ यही नहीं कहानी में एक से बढ़ कर एक धांसू ट्विस्ट या रहे हैं। टीआरपी में भी शो अपना दबदबा बनाए हुआ है। लेकिन सीरियल में कुछ कलाकार ऐसे हैं जो सिर्फ कोने में खड़े होकर पूरा शो निकाल देते हैं, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।
सीरियल में वीर का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए जतिन अरोड़ा भी एक साइड एक्टर बने रहे हैं। इसी चक्कर में उन्होंने शो को अलविदा कहा था।
सीरियल तेरी मेरी डोरियां में एक्ट्रेस प्राची हड़ा ने कीरत का किरदार निभाया था। हाल ही में उन्होंने शो को छोड़ दिया यह कहकर की वो एक साइड एक्टर बनी रह गईं थी।
तेरी मेरी डोरियां में लुबना सलीम को पहले अहम किरदार में दिखाया गया लेकिन मेकर्स ने उन्हे अब साइड रोल थमा दिया है।
एक्ट्रेस अमरदीप झा की एक्टिंग सीरियल में सभी को काफी पसंद आई थी। लेकिन कुछ दिनों से वह शो से गायब नजर आ रही हैं।
दार जी के किरदार में नजर आ रहे सुरेंद्र पाल भी सीरियल में साइड रोल कर रहे हैं। हालांकि इन दिनों वह कई एपिसोड से गायब हैं।
सीरियल तेरी मेरी डोरियां में सीरत अंगद को किड्नैप कर उसकी प्लास्टिक सर्जरी करेगी। वहीं साहिबा अपने पति को ढूँढने निकलेगी।