​वीर पहाड़िया को डेट करने से पहले तारा सुतारिया हार बैठी थी इन स्टार्स पर अपना दिल, किसी ने किए शादी के वादे तो किसी ने दिया धोखा​

​बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस की डेटिंग लाइफ भी काफी वायरल हो रही है। हाल ही में जब वह सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर नजर आई तो उनकी पुराने रिश्तों को लेकर भी बात उठ रही है। आइए आपको बताते हैं तारा सुतारिया की डेटिंग लाइफ के बारे में।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Dec 29 2025, 17:34 IST
इन स्टार्स को डेट कर चुकी है तारा Image Credit : Social Media01 / 06

इन स्टार्स को डेट कर चुकी है तारा

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपने फिल्मी करियर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। इन दिनों तारा सुतारिया वीर पहाड़िया को डेट कर रही है। हालांकि वीर से पहले भी तारा का दिल कई लड़कों के लिए धड़क चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बार तो तारा शादी तक करने वाली थी। आइए आपको बताते हैं उनके अफेयर्स के बारे में।

आदर जैन Image Credit : Social Media02 / 06

आदर जैन

तारा सुतारिया और आदर जैन ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। दोनों शादी तक करने वाले थे। तारा को अक्सर आदर जैन के परिवार के साथ भी देखा जाता था। हालांकि बाद में यह रिश्ता टूट गया और आदर ने तारा की ही दोस्त अलेखा आडवाणी से शादी कर ली।

ईशान खट्टर Image Credit : Social Media03 / 06

ईशान खट्टर

रिपोर्ट्स की माने तो ईशान खट्टर और तारा सुतारिया दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग के दौरान दोनों नजदीक आए। हालांकि इन्होंने कभी इन अफवाहों पर बात नहीं की।

​अरुणोदय सिंह​Image Credit : Social Media04 / 06

​अरुणोदय सिंह​

2024 में, कई मीडिया पब्लिकेशन ने बताया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय वे डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि बाद में तारा ने इसे फेक न्यूज बताया था।

बादशाह Image Credit : Social Media05 / 06

बादशाह

रिपोर्ट्स की माने तो तारा और बादशाह एक-दूसरे को गुपचुप डेट कर रहे थे। इसका खुलासा तब हुआ जब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बादशाह के साथ मजाक करते हुए कहा कि -'बादशाह आजकल आप दिन में भी तारे देख रहे हैं" इसके बाद दोनों के रिश्ते की बात सामने आई थी।

वीर पहाड़िया Image Credit : Social Media06 / 06

वीर पहाड़िया

तारा सुतारिया इस समय बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया को डेट कर रही है। दोनों स्टार्स ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस रिश्ते को कन्फर्म किया था। तारा और वीर दोनों साथ में नजर आते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!