Sushmita Sen की कमर में बच्चे ने डाला हाथ, Akshay Kumar समेत इन सितारों ने भी झेली धक्का मुक्की

Bollywood actors mobbed by public: बॉलीवुड स्टार्स को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ लगना लाजमी है। जब भी कोई सितारा पब्लिक में निकलता है लोग उसे देखने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं लेकिन कई दफा ये फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स के साथ बदसलूकी भी कर देते हैं। आइए आपको ऐसे ही 7 सितारों के बारे में बताते हैं, जिनको पब्लिक की बदतमीजी झेलनी पड़ी है।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Apr 23 2026, 10:26 IST
Sushmita-Akshay समेत इन सितारों के साथ पब्लिक में हुई बदतमीजी, देखें लिस्ट Image Credit : Social Media01 / 08

Sushmita-Akshay समेत इन सितारों के साथ पब्लिक में हुई बदतमीजी, देखें लिस्ट

Bollywood actors mobbed by public: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों को पता है कि भीड़ में फंसना क्या होता है? मूवी प्रमोशन या फिर जनरल विजिट के दौरान कई दफा बॉलीवुड सितारे यूं भीड़ मं फंसते हैं कि उन्हें नानी की याद आ जाती है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे, जो पब्लिक में ऐसे फंसे की उन्हें नानी याद आ गई। इनमें से कइयों के साथ तो पब्लिक में बदतमीजी भी हुई है।

Deepika Padukone को घेरकर खड़े हो गए फैंसImage Credit : Social Media02 / 08

Deepika Padukone को घेरकर खड़े हो गए फैंस

अदाकारा दीपिका पादुकोण इस दौर की सबसे हसीन अदाकारा हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। एक दफा दीपिका मूवी प्रमोशन के लिए बाहर निकली थीं जब उन्हें फैंस ने घेर रिया था। दीपिका इस दौरान काफी परेशान हुई थीं क्योंकि वो भारी-भरकम ड्रेस भी पहनी हुई थीं।

Kareena Kapoor के साथ सेल्फी लेना चाहते थे फैंसImage Credit : Social Media03 / 08

Kareena Kapoor के साथ सेल्फी लेना चाहते थे फैंस

दीपिका पादुकोण कुछ साल पहले एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने के लिए पहुंची थीं। तब उन्हें कुछ फैंस ने घेर लिया था क्योंकि वो अदाकारा के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। करीना उस दौरान काफी असहज हो गई थीं क्योंकि वो भीड़ से निकलने का रास्ता नहीं तलाश पा रही थीं।

Katrina Kaif के साथ तो हो गई थी धक्का-मुक्कीImage Credit : Social Media04 / 08

Katrina Kaif के साथ तो हो गई थी धक्का-मुक्की

कैटरीना कैफ का दीवाना कौन नहीं है? लेकिन फैंस की यही दीवानगी एक दफा उनके लिए परेशानी का सबब बन गई थी। फैंस ने एक मूवी प्रमोशन के दौरान उन्हें घेर लिया था तब अक्षय कुमार को उन्हें बचाने के लिए पूरी जान लगानी पड़ गई थी।

Kriti Sanon भी फंस चुकी हैं भीड़ में Image Credit : Social Media05 / 08

Kriti Sanon भी फंस चुकी हैं भीड़ में

अदाकारा कृति सेनॉन अपने करियर की शुरुआत में थीं जब एक इवेंट के दौरान उन्हें देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंच गई थी। इस इवेंट पर उन्हें स्टेज पर चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

Shraddha Kapoor की तो निकल गई थीं चीखेंImage Credit : Social Media06 / 08

Shraddha Kapoor की तो निकल गई थीं चीखें

श्रद्धा कपूर अक्सर शांत ही रहती हैं लेकिन कुछ साल पहले उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनकी चीखें निकल गईं। श्रद्धा कपूर को भीड़ ने इस कदर घेरा कि उनके साथ खींचातानी होने लगी, जिसके अदाकारा को काफी परेशानी हुई।

Sonakshi Sinha को बचाने आए Akshay KumarImage Credit : Social Media07 / 08

Sonakshi Sinha को बचाने आए Akshay Kumar

एक फिल्म प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा भीड़ में बुरी तरह से फंस गए थे। इस पल अक्षय ने सोनाक्षी के चारों और घेरा बनाकर सोनाक्षी सिन्हा की रक्षा की थी। अगर उस दिन अक्की ना होते तो सोनाक्षी को बहुत परेशानी होती।

Sushmita Sen की कमर में बच्चे ने डाला हाथImage Credit : Social Media08 / 08

Sushmita Sen की कमर में बच्चे ने डाला हाथ

अदाकारा सुष्मिता सेन एक प्रमोशनल इवेंट पर मॉल पहुंची थीं, जहां एक बच्चे ने उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की थी। इस बच्चे ने सुष्मिता की कमर में हाथ डाल दिया था। सुष्मिता ने इस बच्चे को पकड़ भी लिया था लेकिन बाद में उसे हिदायत देकर जाने दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!