बाप के डर के सामने झुका सनी देओल-कुमार गौरव का प्यार, खौफ में छोड़ भागे गर्लफ्रेंड का हाथ

Bollywood Unfinished Love Stories: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी लव स्टोरीज ऐसी रही हैं, जो पिताओं के कारण पूरी नहीं हो सकी। सनी देओल-अमृता सिंह और कुमार गौरव-विजेता पंडित समेत कई सारे ऐसे कपल्स रहे, जिनके प्यार को किसी और की नहीं बल्कि प्रेमी के पिता की ही नजर लग गई। कुछ लड़कों ने बगावती सुर भी बोले लेकिन आखिर में इन्हें अपने प्यार को छोड़ना ही पड़ा।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Sep 19 2024, 17:04 IST
सनी देओल-संजय दत्त-कुमार गौरव समेत ये सितारे बाप के आगे हुए मजबूर, नहीं पूरा कर पाए प्यारImage Credit : Movie Posters01 / 07

सनी देओल-संजय दत्त-कुमार गौरव समेत ये सितारे बाप के आगे हुए मजबूर, नहीं पूरा कर पाए प्यार

Bollywood Unfinished Love Stories: बॉलीवुड अदाकारा विजयता पंडित ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनका और कुमार गौरव का प्यार राजेन्द्र कुमार की वजह से अधूरा रह गया। कुमार गौरव उनसे बहुत प्यार करते थे लेकिन ये प्यार राजेन्द्र कुमार को पसंद नहीं था, जिस कारण दोनों को अलग होना पड़ा। कुमार गौरव अकेले ऐसे लड़के नहीं थे, जिन्हें अपने प्यार को पिता की वजह से छोड़ना पड़ा। सनी देओल और संजय दत्त भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें अपनी हीरोइन से प्यार हो गया लेकिन उन्हें पिता के सामने मजबूर होना पड़ा। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे।

राज कपूर की वजह से अधूरा रह गया ऋषि कपूर-ट्विंकल खन्ना का प्यारImage Credit : Movie Posters02 / 07

राज कपूर की वजह से अधूरा रह गया ऋषि कपूर-ट्विंकल खन्ना का प्यार

ऋषि कपूर और ट्विंकल खन्ना ने फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में एक साथ कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, जिसने जमकर कमाई की थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर और ट्विंकल खन्ना को इश्क हो गया था। इनके इश्क के चर्चे बॉलीवुड में आम थे लेकिन जब राज कपूर को इस बारे में पता चला तो उन्होंने ऋषि कपूर को ट्विंकल से अलग होने की नसीहत दे डाली। आखिर में ऋषि और ट्विंकल को अलग ही होना पड़ा।

धर्मेंद्र थे सनी देओल-अमृता सिंह के इश्क के खिलाफImage Credit : Movie Posters03 / 07

धर्मेंद्र थे सनी देओल-अमृता सिंह के इश्क के खिलाफ

सनी देओल ने फिल्म बेताब से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह थीं। फिल्म बेताब में सनी-अमृता के कई सारे रोमांटिक सीन थे। इन सीन्स को फिल्माते हुए दोनों के दिलों में प्यार की चिंगारी चल उठी। धर्मेंद्र पाजी को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने दोनों को अलग होने पर मजबूर कर दिया। ऐसा भी सुना जाता है कि जब सनी पाजी के दिल में अमृता बस रही थीं, तब वो शादीशुदा थे लेकिन इस बात का खुलासा नहीं किया गया था। शादी वाली बात में कितनी सच्चाई है, ये वो ही बता सकते हैं लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि दोनों के बीच प्यार तो था।

राजेन्द्र कुमार को नहीं सहन हुआ कुमार गौरव-विजयता पंडित का प्यारImage Credit : Movie Posters04 / 07

राजेन्द्र कुमार को नहीं सहन हुआ कुमार गौरव-विजयता पंडित का प्यार

सनी और ऋषि कपूर की ही तरह कुमार गौरव को भी अपनी फिल्म की हीरोइन से प्यार हो गया था। कुमार गौरव और विजयता पंडित की जोड़ी को दर्शकों ने पहली बार फिल्म लव स्टोरी में देखा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों की आंखें भी चार हुई थीं लेकिन जैसे ही राजेन्द्र कुमार को इस बात की जानकारी मिली, वो गुस्से में तिलमिला गए। उन्होंने कुमार गौरव को इस रिश्ते को तोड़ने के लिए कह डाला। कुमार गौरव काफी समय तक अपने प्यार के लिए लड़े लेकिन आखिर में उन्हें झुकना पड़ा।

संजय दत्त-टीना मुनीम के रिश्ते के आगे आकर खड़े हो गए सुनील दत्तImage Credit : Movie Posters05 / 07

संजय दत्त-टीना मुनीम के रिश्ते के आगे आकर खड़े हो गए सुनील दत्त

संजय दत्त और टीमा मुनीम के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं। कहा जाता है कि एक बार संजय दत्त टीना मुनीम के लिए ऋषि कपूर को मारने तक पहुंच गए थे जब नीतू सिंह ने बात संभाली थी। संजय को ऋषि-टीना के अफेयर की खबरें बर्दाश्त नहीं हो पा रही थीं। इस बात से ही आप संजय की दीवानगी का अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि संजय-टीना का रिश्ता भी शादी के दरवाजे तक न पहुंच सका।

धर्मेंद्र की वजह से ही टूटा था नीलम-बॉबी का रिश्ताImage Credit : Movie Posters06 / 07

धर्मेंद्र की वजह से ही टूटा था नीलम-बॉबी का रिश्ता

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि बॉबी देओल को एक वक्त क्यूट गर्ल नीलम से प्यार था। दोनों शादी करने के सपने देखते थे लेकिन जब धर्मेंद्र को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपने बेटे को नीलम से अलग होने की हिदायत दी। धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनके घर की बहू एक हीरोइन बने और इसी कारण उन्होंने बॉबी-नीलम को शादी नहीं करने दी।

अनिल कपूर को मंजूर नहीं था सोनम-रणबीर का रिश्ताImage Credit : Movie Posters07 / 07

अनिल कपूर को मंजूर नहीं था सोनम-रणबीर का रिश्ता

रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ था लेकिन इनको अनिल कपूर की वजह से अलग होना पड़ा। असल में अनिल नहीं चाहते थे कि रणबीर कपूर सोनम कपूर संग अपना रिश्ता आगे बढ़ाए। हालांकि इस ब्रेकअप की वजह से रणबीर के रिश्ते अनिल कपूर से कभी नहीं बिगड़े। कुछ समय पहले दोनों ने एनिमल में साथ काम किया, जिसमें अनिल उनके पिता के रूप में नजर आए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!