सलमान खान ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी है। सलमान खान के साथ काम करने का आज भी लोग सपना लिए बैठे। लेकिन आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले है जिन्होंने सलमान खान के साथ डेब्यू किया लेकिन बॉलीवुड में कोई खास कामयाब नहीं हो पाई। इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा समेत कई ऐसी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है, जिन्हें देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।
एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) ने सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म तेरे नाम हिट रही, लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस को फिल्मी दुनिया में कोई खास कामयाबी नहीं मिली।
एक्ट्रेस स्नेहा उल्ला (Sneha Ullal) ने बॉलीवुड में जोरदार एंट्री मारी थी। स्नेहा उल्ला ने सलमान खान की फिल्म लकी से एंट्री की, लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस का करियर खास मुकाम पर नहीं पहुंच पाया।
एक्ट्रेस सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सई मांजरेकर ने सलमान खान की फिल्म दंबग 3 से बॉलीवुड में एंट्री लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस का करियर सफल नहीं हो पाया।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने सलमान खान की फिल्म दंबग के साथ डेब्यू किया था। सोनाक्षी सिन्हा का करियर इस फिल्म के बाद कुछ खास नहीं रहा।
फिल्म सनम बेवफा में सलमान खान के साथ धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस चांदनी (Chandni) का करियर भी इस मूवी के बाद ठप सा हो गया था। चांदनी अब फिल्मी दुनिया से एकदम दूर हो गई है।
एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) ने सलमान खान के साथ फिल्म वीर से डेब्यू किया था। अब जरीन खान को ना के बराबर फिल्में मिलती है। जरीन खान का करियर अब फ्लॉप हो चुका है।
एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) ने फिल्म जय हो के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। सलमान खान के साथ डेब्यू करने के बाद भी एक्ट्रेस का करियर सफल नहीं हो पाया।