TV Actresses First Job Will Make You Shocked: इंसान को कामयाबी की मंजिल अक्सर छोटी-छोटी सीढ़िया चढ़कर ही मिलती है। कामयाब बनने के लिए कई पापड़ बेलने पड़ते हैं, साथ ही जिंदगी की उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ता है, तब जाकर इंसान का सपना पूरा होता है। ऐसा ही वाकया हमारी टीवी की कई हसीनाओं के साथ भी हुआ, जिन्हें कामयाब होने से पहले दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी। एक्ट्रेस बन सबका दिल जीतने से पहले किसी ने वेटर का काम किया तो किसी ने बर्तन साफ कर गुजारा किया। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन टीवी हसीनाओं की पहली नौकरी पर-
दिव्यांका त्रिपाठी को एक्ट्रेस बनने से पहले ऑल इंडिया रेडियो में नौकरी मिली थी। हालांकि वहां पर उनकी सैलरी कुछ खास नहीं थी। दिव्यांका ने राइफल शूटिंग में भी हाथ आजमाया है।
श्वेता तिवारी को 12 वर्ष की उम्र में एक ट्रैवल फर्म में नौकरी मिली थी। जहां उन्हें 500 रुपये प्रति माह के मुताबिक सैलरी मिलती थी। श्वेता तिवारी ने ग्रेजुएशन के तुरंत बाद ऑडिशन देने का फैसला किया।
रुपाली गांगुली इन दिनों 'अनुपमा' के जरिए छाई हुई हैं। वह टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं। रुपाली गांगुली ने शुरुआत में कई जगह बतौर वेट्रेस काम किया था। एक जगह जहां वह वेटर थीं, वहां उनके पिता मेहमान बनकर आए थे।
हिना खान इंजीनियरिंग स्टूडेंट रह चुकी हैं। हालांकि उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले मॉडलिंग कर पैसे कमाए थे। खास बात तो यह है कि अपने डेब्यू शो से ही वह हिट हो गईं।
राखी सावंत ने बचपन में काफी संघर्ष कर अपना गुजारा किया है। उन्हें काम के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। राखी ने बताया था कि उन्होंने अनिल अंबानी और टीना मुनीम की शादी में वेट्रेस का काम भी किया था।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की आरोही यानी करिश्मा सावंत ने केबिन क्रू के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। लेकिन उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में थी और उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर ेक्टिंग में कदम रखा।
निया शर्मा ने करियर की शुरुआत बतौर पत्रकार की थी। लेकिन एक्ट्रेस की दिलचस्पी उन्हें टीवी की दुनिया में खींच लाई। वह 'काली' में नजर आई थीं, लेकिन 'एक हजारों से मेरी बहना' के जरिए सबके दिलों पर छा गईं।
स्मृति ईरानी मॉडलिंग में हाथ आजमाना चाहती थीं। लेकिन उन्हें कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह एक फूड चेन में क्लीनर की नौकरी कर चुकी हैं।
दीपिका कक्कड़ एक्ट्रेस बनने से पहले एयर हॉस्टेस रह चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने 'ससुराल सिमर का' से डेब्यू किया था और सबके दिलों पर आ