अजय देवगन इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स आज फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज करने वाले हैं। आइए जानते हैं एक्टर की सिंघम अगेन के अलावा के कौन -कौन सी फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली हैं।
अजय देवगन की सिंघम अगेन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रोहित शेट्टी की फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करेगी।
अजय देवगन सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर इस समय फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
अजय देवगन रेड 2 में वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ये फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग चल रही है। फिल्म में आर माधवन भी लीड रोल में नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर की शराबी भी पाइपलाइन में है। फिल्म को लेकर भी अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। फैंस को इस फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
अजय देवगन की पॉपुलर फ्रेंचाइजी गोलमाल 5 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई बड़ा अपडेट शेयर नहीं किया है।
अजय और तबू की औरो में कहां दम था बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था।