बॉलीवुड के भाईजान ने अपने फैंस को सुल्तान, बजरंगी भाईजान, टाइगर, दबंग, किक जैसी धांसू फिल्में दी हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से सलमान खान की आने वाली लगभग हर फिल्में बॉक्सऑफिस पर फुस्स निकली। सलमान खान अब जो भी स्क्रिप्ट चुन रहे हैं, उसका हाल बुरा साबित हो रहा है । इन फिल्मों ने सलमान खान के करियर को बदलकर रख दिया है। आइए आपको बताते हैं वह फिल्में कौन सी हैं।
साल 2025 में आई फिल्म सिकंदर से फैंस को काफी उम्मीदें थी। इस मूवी में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली थी। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई । न तो इसकी कहानी और न ही सलमान खान की एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया। फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
साल 2023 में आली मल्टीस्टार मूवी किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। फैंस को फिल्म की स्टोरी और सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े की जोड़ी बिल्कुल भी रास नहीं आई।
साल 2017 की फिल्म ट्यूबलाइट को बड़ी मेहनत के साथ बनाया गया था। इस फिल्म के लिए सलमान खान ने भी जमकर मेहनत की थी। हालांकि जब फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई, यह एकदम डिजास्टर साबित हुई।
जिस तरह से सलमान खान की फिल्म दबंग 1 और दबंग 2 हिट हुई थी, फैंस को दबंग 3 से भी ऐसी ही उम्मीद थी। हालांकि यह मूवी बिल्कुल बकवास निकली और फ्लॉप साबित हुई।
इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को बकवास बनाकर रख दिया। फिल्म जिस तरह से फ्लॉप हुई इसमें सलमान खान फिल्म्स के पैसे भी डूब गए थे। इसके बाद भी सलमान खान ने हटकर फिल्में नहीं चुनी
सलमान खान अब अपनी धर्मराज वाली छवि से निकलकर कुछ अलग करने वाले हैं। वह सैनिक का किरदार करेंगे जो गलवान घाटी की लड़ाई लड़ेगा। हालांकि फिल्म के टीजर को देखकर लोगों को डर लग रहा है कि सलमान खान की ये मूवी भी बकवास न निकल जाए।