सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी से खुश है परिवार? शत्रुघ्न सिन्हा ने खोली पोल, बोले- 'वे समझदार हैं...'

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साल 2024 में शादी की थी। दोनों की शादी को लेकर काफी बातें हुई थीं। अब सोनाक्षी सिन्हा के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने इस शादी पर रिएक्ट किया है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Mar 28 2026, 16:38 IST
जहीर संग कैसी चल रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी?Image Credit : Instagram01 / 06

जहीर संग कैसी चल रही है सोनाक्षी सिन्हा की शादी?

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Marriage: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 2024 में शादी की थी। इंटरफेथ मैरिज होने के कारण इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। अब सोनाक्षी के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलकर अपनी बेटी की शादी पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह खुश हैं और दोनों को एक-दूसरे के लिए बने हुए मानते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा कि अगर बच्चे खुश हैं तो उन्हें पूरा समर्थन मिलना चाहिए। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल की जोड़ीImage Credit : Instagram02 / 06

सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल की जोड़ी

सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर अक्सर सराही जाती है। दोनों साल 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों को अपनी इंटरफेथ मैरिज के लिए कई लोगों की आलोचना भी झेलनी पड़ी है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बातImage Credit : Instagram03 / 06

शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात

हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की शादी के बारे में खुलकर बात की और पूरा समर्थन जताया। न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में वेटरन एक्टर ने साफ कहा कि उनकी पूरी फैमिली इस जोड़ी के फैसले का समर्थन करती है।

​शत्रुघ्न सिन्हा ने किया सपोर्ट​Image Credit : Instagram04 / 06

​शत्रुघ्न सिन्हा ने किया सपोर्ट​

शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी के बारे में कहा, 'बिल्कुल ठीक-ठाक है। हम बहुत खुश हैं। सोनाक्षी की जो शादी हुई है, दोनों एक-दूसरे के लिए बने लगते हैं।”उन्होंने आगे बताया कि दोनों अपनी शादी में बहुत खुश हैं और वे अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं। बच्चे जवान हैं, एडल्ट हैं। अगर वो खुश हैं, तो मिया-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। हमें उनका साथ देना चाहिए। पूरी दिल से, चट्टान की तरह उनके साथ हूं।'

सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरीImage Credit : Instagram05 / 06

सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी और जाहिर की पहली मुलाकात 2016 में सलमान खान के घर पर हुई थी। दोनों ने कई सालों तक अपना रिलेशनशिप प्राइवेट रखा। अफवाहें तो थीं, लेकिन कुछ भी कन्फर्म नहीं था।

सोनाक्षी और जहीर की शादीImage Credit : Instagram06 / 06

सोनाक्षी और जहीर की शादी

सोनाक्षी और जाहिर ने 2022 में फिल्म डबल एक्सएल में साथ काम भी किया था। आखिरकार उन्होंने 23 जून 2024 को शादी की थी। इस मौके पर सलमान खान, आदित्य रॉय कपूर, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और चंकी पांडे समेत कई कलाकार मौजूद थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!