बॉलीवुड हसीनाओं के बीच अक्सर कोल्ड वॉर की खबरें सामने आती है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन दो हसीनाओं के बार में बता रहे हैं जिनके बीच कोल्ड वॉर चलती थी। ये दोनों हसीनाएं रियल लाइफ में कजन बहन हैं। हम रानी मुखर्जी और काजोल की बात कर रहे हैं। दोनों के बीच कई सालों तक बातचीत बंद थी। आइए उस किस्से के बारे में जानते हैं जिसकी वजह से शाहरुख खान तक से पंगा हो गया था।
रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी और काजोल के पिता सोमू मुखर्जी आपसे में चचेरे भाई हैं।
काजोल और रानी मुखर्जी ने कुछ कुछ होता है में साथ काम किया था। लेकिन फिल्म के सेट पर कुछ भी ठीक नहीं था। काजोल फिल्म में टीना का रोल प्ले करना चाहती थीं।
काजोल कुछ कुछ होता में टीना का रोल चाहती थीं जिसे रानी मुखर्जी ने प्ले किया था। एक्ट्रेस ने इस रोल के 45 मिनट तक करण जौहर से लड़ाई की थी। लेकिन करण अपनी बात टिके रहे। काजोल ने फिल्म में अंजलि का रोल प्ले किया था।
दोनों बहनों के पति की फिल्म एक साथ शाहरुख के साथ रिलीज हो रही थी। इस वजह से शाहरुख संग रिश्ता खराब हुआ था। काजोल के पति अजय की सन ऑफ सरदार और आदित्य चोपड़ा की जब तक है जान रिलीज हो रही थी। इस वजह से काजोल और शाहरुख की बात चीत तक बंद हो गई थी। बाद में दोनों के बीच चीजें ठीक होगी।
रानी मुखर्जी काजोल से ज्यादा अपनी कजन बहन तनीषा मुखर्जी के क्लोज है। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।
भले ही दोनों बहनों के रिश्ते में कितनी खटास हो। लेकिन दुर्गा पंडाल में अक्सर दोनों साथ दिखती हैं।