TV Actresses Earning More Than Their Husband: समाज में अक्सर औरतों की कमाई को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता। भले ही वह अपने पति से ज्यादा पैसा कमाती हों, लेकिन उनकी कमाई को कम ही समझा जाता है। लेकिन हमारी टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो इस कदर पैसा छाप रही हैं कि अकेले अपने दम पर परिवार की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। इतना ही नहीं, वे अपने पति को घर बैठाकर भी खिला सकती हैं। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर आशका गोराडिया तक का नाम शामिल है।
दीपिका कक्कड़ इन दिनों भले ही एक्टिंग से दूर हैं। लेकिन वह यू-ट्यूब और बाकी चीजों से इस कदर पैसा छाप रही हैं कि अकेले ही पूरा घर संभाल सकती हैं।
भारती सिंह ने अपनी शादी से पहले अकेले ही घर की जिम्मेदारी उठाई थी। उनके अंदर इतनी हिम्मत है कि वह अपने पति हर्ष लिम्बाच्या को घर बैठाकर खिला सकती हैं।
सरगुन मेहता भी इन दिनों छप्परफाड़ कमाई कर रही हैं। वह पंजाबी फिल्मों में काम के साथ-साथ सीरियल भी प्रोड्यूस कर रही हैं। अपनी कमाई से वह घर का खर्च अकेले उठा सकती हैं।
रक्षंदा खान ने टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता है। साथ ही उनकी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी है, जिसकी कमाई से वह पति को घर बैठाकर खिला सकती हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी के अंदर भी पति को घर बैठाकर घर खर्च चलाने की हिम्मत है। एक वक्त ऐसा भी रह चुका है, जब उन्होंने अपने पति से ज्यादा कमाई की थी।
अदिति मलिक ने मुंबई में कई रेस्त्रां शुरू कर लिये हैं, जिससे वह अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। इन चीजों से अदिति मलिक अकेले ही परिवार का खर्च उठा सकती हैं।
आशका गोराडिया ने एक्टिंग से तो झंडे गाड़े ही हैं। साथ ही उनका कॉस्मैटिक ब्रांड भी दुनियाभर में फेमस हो चुका है। इसकी कमाई से वह अकेले ही परिवार संभाल सकती हैं।
रुबीना दिलैक में भी पति को घर बैठाकर परिवार संभालने की ताकत है। वह अपने दम पर घर का पूरा खर्च उठा सकती हैं।
रुपाली गांगुली इस वक्त अपने पति से भी ज्यादा कमाई कर रही हैं। वह 'अनुपमा' से तो पैसे छाप ही रही हैं, साथ ही उनकी विज्ञापन की भी एजेंसी है।