डिलीवरी के बाद हर महिला के लिए उस बढ़े हुए वजन को कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। खासतौर से एक्ट्रेसेस पर हमेशा सुंदर दिखने का प्रेशर होता है। ऐसे में एक्ट्रेसेस डिलीवरी के बाद अपनी डाइट, एक्सरसाइज और योगा के जरिए अपने बढ़े हुए वजन को कम कर लेती हैं। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने डिलीवरी के कुछ ही हफ्तों में अपना वजन घटा लिया था।
स्मृति खन्ना ने साल 2020 में बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने डिलीवरी के 10 दिन बाद अपनी फोटो शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस की फिगर देखकर हर कोई हैरान रह गया था।
रुबीन दिलैक ने डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद 10 किलो वजन कम कर लिया था। एक्ट्रेस की फिटनेस जर्नी देख फैंस हैरान रह गए थे।
नेहा मर्दा के शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने जीरो साइज में अपने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।
पूजा बनर्जी ने साल 2020 में बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के 6 हफ्ते बाद भी अपनी स्लिम फोटो शेयर कर फैंस को चौंका दिया था।
गौहर खान ने बताया था कि डिलीवरी के बाद कुछ ही दिनों में 10 किलो वजन घटा लिया है और उन्हें अभी और वजन कम करना है। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी डाइट पर खास ध्यान दिया।
एकता कौल ने अपनी डिलीवरी के चंद हफ्तों बाद जबरदस्त वेट लूज किया। एक्ट्रेस की फोटो ने फैंस का दिल जीत लिया था।
साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस लवी सासन ने अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी के एक महीने बाद ही खुद को फिट कर लिया था। उनके शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को चौंका दिया था।