निर्देशक अपने विजन से किसी भी फिल्म को हिट या फ्लॉप बना सकते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन निर्देशकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही है। इस लिस्ट में राजकुमार हिरानी से लेकर विकास बहल तक का नाम शामिल है। इन निर्देशकों की वजह से मेकर्स के करोड़ों रुपये बर्बाद हुए हैं। आइए उन निर्देशकों के बारे में जानते हैं।
रोहित शेट्टी की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है। निर्देशक की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदे थी।
अली अब्बास जफर की बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी। उनकी पिछली फिल्में भी सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
संजय लीला भंसाली की फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें रहती है। निर्देशक की हाल ही में वेब सीरीज हीरामंडी रिलीज हुई है।
आनंद एल रॉय की गुड लक जेरी, रक्षाबंधन जैसी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है।
विकास बहल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर रही हैं। निर्देशक की गणपत बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
इम्तियाज अली की कोई भी फिल्म लंबे समय से नहीं चल रही हैं। निर्देशक की फिल्म चमकीला हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।