Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda के प्यार की गवाही दे रही है ये तस्वीरें, 7 जन्मों के लिए एक हुआ कपल

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda Pics: साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है। इन दोनों की शादी की फोटोज सामने आ गई हैं, जिन्हें देखकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं।

Authored by: कुमार सरसUpdated Feb 26 2026, 19:10 IST
रश्मिका-विजय की शादी की फोटोज से नहीं हटेंगी नजरेंImage Credit : Instagram01 / 06

रश्मिका-विजय की शादी की फोटोज से नहीं हटेंगी नजरें

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda Pics: साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। शादी की पहली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में दोनों बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि रश्मिका और विजय की ये तस्वीरें बेहद प्यारी लग रही हैं। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...

कोडावा विवाह हुआ संपन्नImage Credit : Instagram02 / 06

कोडावा विवाह हुआ संपन्न

आज सुबह रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पारंपरिक तेलुगु शादी संपन्न हुई। इसके बाद अब कोडवा रीति-रिवाजों से उनकी दूसरी शादी भी संपन्न हो गई।

रश्मिका ने लुटाया प्यारImage Credit : Instagram03 / 06

रश्मिका ने लुटाया प्यार

सामने आई इस तस्वीर में रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा पर प्यार लुटाते नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं।

रश्मिका-विजय का लुकImage Credit : Instagram04 / 06

रश्मिका-विजय का लुक

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कोडावा विवाह के पारंपरिक पहनावे में नजर आए। इनकी तस्वीरें देख फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

विजय ने कही ये बातImage Credit : Instagram05 / 06

विजय ने कही ये बात

विजय ने रश्मिका के लिए लिखा, 'एक दिन मुझे उसकी बहुत याद आई। ऐसी याद आई कि लगा, आज का दिन उसके साथ होता तो कितना बेहतर होता। मेरा खाना ज्यादा स्वादिष्ट और पूरा लगता, अगर वो मेरे सामने बैठी होती। मेरा वर्कआउट मजेदार और आसान होता, अगर वो मेरे साथ करती। मुझे लगा कि मुझे उसकी जरूरत है – बस इतनी कि जहां भी रहूं, उसके साथ घर और सुकून महसूस हो। इसलिए मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को... अपनी पत्नी बना लिया।'

रश्मिका ने कही ये बातImage Credit : Instagram06 / 06

रश्मिका ने कही ये बात

मेरे प्यारे लोगों, आज मैं आपको अपने पति से मिलवाती हूं! मिस्टर विजय देवरकोंडा वो इंसान जिन्होंने मुझे सच्चा प्यार क्या होता है, ये सिखाया। जिन्होंने मुझे सुकून और शांति का एहसास करवाया। वो जो हर दिन मुझे कहते थे कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है, और ये भी कि मैं जितना सोच सकती हूं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं। वो जिन्होंने कभी मुझे बिना किसी की परवाह किए नाचने से नहीं रोका। जिन्होंने दोस्तों के साथ घूमना कितना खूबसूरत है, वो दिखाया।मैं इस इंसान पर एक पूरी किताब लिख सकती हूं! मैं आज वो औरत बन गई हूं, जो मैं हमेशा बनना चाहती थी—क्योंकि तुमने मुझे वो औरत बनाया। मैं सच में बहुत-बहुत धन्य हूं! विज्जू, मेरे पास तुम्हारे लिए शब्द हमेशा कम पड़ जाते हैं!! मैंने तुम्हें ये बात हजार बार कही है।लेकिन अब अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशी, गम, आनंद—सब कुछ बहुत साफ और मतलबपूर्ण लगने लगा है। क्योंकि अब तुम हो—सब कुछ देखने वाले, सब कुछ का सबसे बड़ा हिस्सा बनकर। मैं बहुत-बहुत-बहुत एक्साइटेड हूं कि अब मैं तुम्हारी पत्नी बनने वाली हूं!! तुम्हारी पत्नी कहलाने वाली हूं!! अब तो फुल पार्टी टाइम है!! चलो मिलकर अब तक की सबसे खूबसूरत जिंदगी जीते हैं! आई लव यू.

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!