रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर की सफलता एन्जॉय कर रहे हैं। फैंस से लेकर बड़े-बड़े डायरेक्टर तक हर कोई रणवीर के साथ काम करना चाहता है। रणवीर सिंह भी इस समय करियर के पीक पर हैं, इस समय अगर वह बॉलीवुड की सुपरहिट हसीनाओं के साथ काम करते हैं तो उनका करियर बूम कर सकता है।
यामी गौतम बॉलीवुड की गंभीर एक्ट्रेस कही जाती है। यामी और रणवीर साथ में काम करें तो एक नया जॉनर उभरकर आ सकता है। दोनों को साथ में फिल्म करनी चाहिए।
कृति सेनन बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस है। कृति और रणवीर अगर एक साथ फिल्म करते हैं तो दर्शकों को खूब पसंद आएगी । कृति और रणवीर एक रोमांटिक ड्रामा के लिए परफेक्ट जोड़ी हो सकती है।
पिछले दो सालों से तमन्ना भाटिया की काफी चर्चा हो रही है। अपने आइटम सॉन्ग से तमन्ना हर जगह पॉपुलर हो गई है। रणवीर और तमन्ना ने साथ में एक एड वीडियो में काम किया है। हालांकि अब फैंस उन्हें साथ में मूवी करते देखना चाहते हैं।
फैंस श्रद्धा कपूर और रणवीर सिंह को साथ में काम करते हुए देखना चाहते हैं। दोनों एक मजेदार फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं और फैंस को एंटरटेन कर सकते हैं।
कियारा आडवाणी और रणवीर सिंह साथ में डॉन 3 करने वाले थे। लेकिन कियारा ने डॉन 3 से हाथ पीछे कर लिए और अब रणवीर ने भी डॉन 3 को मना कर दिया।