Bollywood Actresses who faced Body Shamming: बॉलीवुड हसीनाओं की जिंदगी भी आसान नहीं है। अगर इनका वजन कम हो जाए तो लोगों को परेशानी और अगर इनका वजन बढ़ जाए तो लोगों को परेशानी...। राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा की इंटरनेट ट्रोलिंग तो इस वक्त चर्चा में है ही, जिसे देखकर उन हसीनाओं के बारे में भी बातें हो रही हैं, जिन्हें बढ़ते हुए वजन की वजह से ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है। ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी विश्वसुंदरी रही हो या फिर सोनाक्षी सिन्हा जैसी दबंग लेडी... इंडस्ट्री की कई हसीनाएं हैं, जिनको बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। आइए आपको इन हसीनाओं के बारे में बताते हैं...
बॉलीवुड की ऊलाला गर्ल विद्या बालन तो अपने करियर की शुरुआत से ही वजन की वजह से टारगेट पर रही हैं। समय-समय पर उन्हें लोग वजन की वजह से ट्रोल करते रहे हैं लेकिन उन्होंने लोगों को अपने हुनर से हमेशा चुप कराया है।
वीर फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अदाकारा जरीन खान की जिम पिक्स कुछ दिनों पहले चर्चा में रही थीं, जिनमें उनका वजन बढ़ा हुआ दिख रहा था। जरीन खान को इन तस्वीरों की वजह से काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी।
साउथ से बॉलीवुड में आई इलियाना डिक्रूज अक्सर अपने क्यूट फेस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं लेकिन समय-समय पर उनकी थिक थाई लोगों के बीच चर्चा में आ जाती हैं। इस कारण उन्हें कई दफा ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी है।
अदाकारा हुमा कुरैशी का फिगर हमेशा से लोगों का ध्यान खींचता रहा है लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी ऐसे लोगों की चिंता नहीं की है। हुमा कुरैशी हमेशा मन की करने के लिए जानी जाती रही हैं, उन्हें फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या बोलते हैं।
अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन का वजन आराध्या की डिलीवरी के बाद काफी बढ़ गया था। इसके बाद लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया था। हालांकि अदाकारा ने किसी की बातों पर ध्यान नहीं दिया और सबको अपने कॉन्फिडेंस से चुप करा दिया।
अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा तो करियर की शुरुआत से ही बॉडी शेमिंग की शिकार होती रही हैं। कई दफा इंटरव्यूज में वो इस बात को दोहरा चुकी हैं कि उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
अदाकारा पत्रलेखा बीते दिनों ही मीडिया के सामने स्पॉट हुईं, जिसके बाद लोगों ने उनके वजन का काफी मजाक उड़ाया। पत्रलेखा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सबको शांत किया, जिसके बाद लोग उनके पक्ष में आ गए।