Ormax TRP Week 12: ऑरमैक्स मीडिया हर सप्ताह टीआरपी लिस्ट जारी कर ये बताता है कि कौन सा शो कितने पानी में। इस सप्ताह भी ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 टीवी शोज का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है, जिसमें रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' ने फिर से नंबर 1 पर जगह बनाई है। वहीं दूसरी ओर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की हालत दिन पर दिन खराब ही होती जा रही है। इसके अलावा 'तेरी मेरी डोरियां' एक बार फिर से 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए खतरे की घंटी बन चुका है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने एक बार फिर से पहले नंबर पर जगह बनाई है। शो को इस सप्ताह 72 रेटिंग मिली है।
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को इस सप्ताह मात्र 66 रेटिंग ही हासिल हुई। ऐसे में ये शो दूसरे नंबर पर दिखाई दिया। पहले के मुकाबले शो की स्थिति खराब हो गई है।
भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा का 'गुम है किसी के प्यार में' इस सप्ताह 65 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर दिखाई दिया। बता दें कि शो में इन दिनों खूब ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं।
हिमांशी पराशर और विज्येंद्र कुमेरिया स्टारर 'तेरी मेरी डोरियां' को इस सप्ताह 65 रेटिंग हासिल हुई। माना जा रहा है कि शो एक बार फिर से हुंकार मार सकता है।
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नए अरमान और रूही आ चुके हैं। साथ ही इन दिनों शो में लगातार ट्विस्ट भी जबरदस्त देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इस सप्ताह भी 'ये रिश्ता...' को 64 रेटिंग ही मिली।
आंचल साहू, तनवी डोगरा स्टारर 'परिणीति' ने टीआरपी लिस्ट में अच्छी छलांग मारी है। शो को इस सप्ताह 64 रेटिंग मिली। लेकिन परिणीति छठे स्थान पर दिखाई दिया।
सुजय रियू स्टारर 'श्रीमद रामायण' सोनी टीवी पर अच्चा परफॉर्म कर रहा है। लेकिन इस सप्ताह शो को 63 रेटिंग मिली और ये सातवें नंबर पर दिखा।
पारस कलनावत, सना सैय्यद और बसीर अली स्टारर 'कुंडली भाग्य' को इस हफ्ते 62 रेटिंग ही हासिल हुई। साथ ही शो वापिस लुढ़ककर आठवें नंबर पर पहुंच गया है।
भगवान शिव और माता पार्वती की गाथा पर आधारित 'शिव शक्ति: तप त्याग तांडव' की हालत भी खस्ता दिखी। शो को भले ही रेटिंग 62 मिली है, लेकिन ये नौंवे नंबर पर नजर आया।
हिबा नवाब स्टारर 'झनक' ने टॉप 10 में एंट्री मार ली है। लेकिन शो को केवल 59 रेटिंग ही हासिल हुई है।