Kumkum Bhagya: लीप के बाद TRP का भार संभालने एंट्री मारेंगे ये 7 सितारे, प्रणाली संग रोमांस करेगा ये हैंडसम हंक

These 7 TV Stars Ready To Enter In Kumkum Bhagya Show: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद शो में एक साथ 7 सितारों की एंट्री होगी। इस लिस्ट में प्रणाली राठौड़ से लेकर अक्षय बिंद्रा तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 15 2025, 09:58 IST
'कुमकुम भाग्य' में होगी इन 7 सितारों की एंट्रीImage Credit : Instagram01 / 08

'कुमकुम भाग्य' में होगी इन 7 सितारों की एंट्री

These 7 TV Stars Ready To Enter In Kumkum Bhagya Show: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'कुमकुम भाग्य' को एकता कपूर नए सिरे से शुरू करने वाली हैं। जहां पूर्वी और राजवंश की कहानी खत्म होने पर आ गई है तो वहीं एकता कपूर एक नई कहानी के साथ 'कुमकुम भाग्य' को शुरू करने वाली हैं। शो में जनरेशन लीप आने वाला है, जिसके बाद नई कास्ट भी शो में एंट्री करनेगी। प्रणाली राठौड़ से लेकर अक्षय बिंद्रा सहित सात सितारे 'कुमकुम भाग्य' का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन सात सितारों पर-

विजय बदलानी (Vijay Badlani)Image Credit : Instagram02 / 08

विजय बदलानी (Vijay Badlani)

'कुमकुम भाग्य' में विजय बदलानी की एंट्री होने वाली है। वह शो में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि विजय बदलानी सीआईडी और 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

पीरामल भट्टाचार्य (Piramal Bhattacharya)Image Credit : Instagram03 / 08

पीरामल भट्टाचार्य (Piramal Bhattacharya)

'कुमकुम भाग्य' में जल्द ही पीरमाल भट्टाचार्य की भी एंट्री होगी, जो शो में प्रार्थना के पिता का किरदार अदा कर सकते हैं। बता दें कि पीरामल भट्टाचार्य 'बरसातें: मौसम प्यार का' का भी हिस्सा रह चुके हैं।

फाल्गुनी शर्मा (Phalguni Sharma)Image Credit : Instagram04 / 08

फाल्गुनी शर्मा (Phalguni Sharma)

एक्ट्रेस फाल्गुनी शर्मा भी एकता कपूर के 'कुमकुम भाग्य' का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस शो में प्रणाली राठौड़ की बहन का किरदार अदा करेंगी। दोनों की साथ में फोटो भी वायरल हो रही है।

आरची सचदेवा (Aarchee Sachdeva)Image Credit : Instagram05 / 08

आरची सचदेवा (Aarchee Sachdeva)

'कुमकुम भाग्य' में 'स्वर्ण घर' फेम आरची सचदेवा की भी एंट्री होने वाली है। एक्ट्रेस शो में नेगेटिव रोल अदा करती हुई दिखाई देंगी। 'कुमकुम भाग्य' में उनकी एंट्री के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod)Image Credit : Instagram06 / 08

प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod)

'कुमकुम भाग्य' में एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। शो में उनके किरदार का नाम प्रार्थना मल्होत्रा होगा। प्रणाली राठौड़ का फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुरदीप पुंज (Gurdeep Punjj)Image Credit : Instagram07 / 08

गुरदीप पुंज (Gurdeep Punjj)

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस गुरदीप पुंज भी 'कुमकुम भाग्य' का हिस्सा बनने वाली हैं। उनका किरदार अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन एक्ट्रेस के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

अक्षय बिंद्रा (Akshay Bindra)Image Credit : Instagram08 / 08

अक्षय बिंद्रा (Akshay Bindra)

'कुमकुम भाग्य' में एक्टर अक्षय बिंद्रा मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे। सीरियल में वह प्रणाली राठौड़ के साथ रोमांस करेंगे। दोनों की जोड़ी देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!