Kareena Kapoor Photos: करीना कपूर बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने पति और बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वेकेशन से लेकर डेली रुटीन की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है।
करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर पति सैफ अली खान और दोनों बेटों की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे रही हैं।
एक्ट्रेस इस सेल्फी में अपने परिवार के साथ वेकेशन एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। व्हाइट आउटफिट में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान बोटिंग का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
करीना खाने पीने की शौकीन हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर परिवार और दोस्तों के साथ लंच और डिनर एन्जॉय करते हुए फोटो शेयर करती हैं।
एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। करीना वर्कआउट के साथ-साथ योगा भी करती हैं।
तैमूर को फुटबॉल खेलना पसंद है। इस फोटो में तैमूर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस फोटो में करीना अपने पति सैफ के साथ कोजी पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस सैफ पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही हैं।
करीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इन फोटो में एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन से लेकर डेली लाइफस्टाइल की झलक को दिखाया है।