बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक्ट्रेस द्वारा अभी हाल ही में किया गया खुलासा है। जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो 15 साल की थी तब उन्होंने अपनी तस्वीर एक एडल्ट साइट पर देखी थी। लेकिन जाह्नवी कपूर ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिनके साथ ऐसा हुआ है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में आलिया भट्ट के फेस को एक एडल्ट वीडियो पर यूज किया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद हलचल मच गई थी।
एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ भी ऐसा हादसा हो चुका है। कई एडल्ट साइट पर कटरीना कैफ के फेस लगी फर्जी वीडियो वायरल हो चुकी हैं।
इस लिस्ट में एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) का नाम भी शामिल है। विद्या बालन का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान था।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के फेस की तस्वीर का गलत इस्तेमाल हो चुका है। सोनाक्षी सिन्हा की डीपफेक वीडियो ने फैंस को परेशान कर दिया था।
अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अभी हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी तस्वीर एडल्ट साइट पर देखी थी।