Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 7 Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में हमेशा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स लीप के बाद शो की टीआरपी को बनाए रखने के लिए में लगातार ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। रजत और सवि की क्यूट नोकझोंक के बाद शो में एक नई एंट्री हुई है। ये नया इंसान आते ही सवि का मसीहा बन गया है। आइए जानते हैं शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं।
गुम है किसी के प्यार में ईशान की मां सवि की शादी करवाना चाहती हैं। लेकिन सवि दूसरी शादी के लिए तैयार नहीं है। क्या सवि करेगी ईशान की आखिरी विश पूरी।
ईशा अपने बेटे की आखिरी विश पूरी करने के लिए तमाम कोशिशे कर रही हैं। ईशा ने सवि को देखने के लिए लड़केवालों को बुलाया है।
रजत की मां भी उसे दूसरी शादी के लिए मनाने की कोशिश करती हैं। रजत की मां और बहन उसके लिए एक लड़की को पसंद करते हैं।
रजत और सवि के बीच हमेशा की तरह झगड़ा होने लगता है। सवि उसकी पत्नी को लेकर कमेंट करती हैं जिसकी वजह से गुस्से में वो सवि को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाता है।
ये नया शख्स रजत का हाथ पकड़ लेता है। इतना ही नहीं वो रजत को सवि पर हाथ उठाने के लिए करारा जवाब भी देता है। सवि का परिवार हुआ पहली बार में उससे इंप्रेस।
शो में इस नए शख्स की एंट्री सवि के पार्टनर के रूप में हुई है। ये वहीं लड़का है जिसे ईशा ने सवि के लिए चुना है।
सवि इस बार करेगी दूसरी शादी। इसके लिए हमें शो के अपकमिंग एपिसोड का इंतजार करना होगा। कैसे रजत और सवि की जिंदगी में ये नया शख्स उथल-पुछल मचाता है।