अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए थे। इस दौरान पूरा बच्चन परिवार ने साथ में पोज दिया। फैमिली फोटो में ऐश्वर्या राय नहीं नजर आईं। ऐश्वर्या ने अकेले अपनी बेटी के साथ पोज दिया। पार्टी में ऐश्वर्या और अभिषेक साथ नहीं दिखे। इससे पहले भी अभिषेक मीडिया के सामने ऐश्वर्या राय के साथ बुरा बर्ताव कर चुके हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं उसे किस्से के बारे में।
अभिषेक ऐश्वर्या के साथ उनकी फिल्म सरबजीत की स्क्रीनिंग पर शामिल हुए थे। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनका परिवार नजर आया था। पैपराजी को पोज देने के दौरान अभिषेक ने झटका था ऐश्वर्या का हाथ।
ऐश्वर्या इस दौरान भी अभिषेक को समझाती नजर आई थीं। एक्ट्रेस अभिषेक से बार-बार साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहती हैं। लेकिन अभिषेक चल जाते हैं।
अभिषेक के जाने के बाद एक्ट्रेस मायूस हो जाती है। हालांकि एक्ट्रेस खुद को इस दौरान संभालती हैं और पैपराजी को पोज देती है।
अभिषेक बच्चन को इस वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। हालांकि अभिषेक ने इस मामले में कभी भी कोई रिएक्शन नहीं दिया।
अनंत और राधिका की शादी में बच्चन परिवार के सदस्यों ने साथ में पोज दिया। लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या राय नजर नहीं आई।
रेड कलर के सूट में ऐश्वर्या राय बला की खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक के साथ मैचिंग पर्स कैरी किया था। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या बच्चन से बहुत प्यार करती हैं। एक्ट्रेस हर पल अपनी बेटी के साथ दिखाई देती हैं।