Entertainment News Today: क्या फिर बदल गई अल्फा की रिलीज डेट? नागा चैतन्य ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा

Entertainment News Today: आज बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से कई बड़ी खबर सामने आई। जहां एक तरफ आलिया भट्ट की फिल्म स्पाई की रिलीज डेट फिर से बदल गई। तो दूसरी तरफ साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा का खटखटाया है।

Authored by: कुमार सरसUpdated May 29 2026, 22:07 IST
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की इन खबरों ने बढ़ाई हलचलImage Credit : Instagram01 / 08

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की इन खबरों ने बढ़ाई हलचल

Entertainment News Today: आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई अपडेट्स चर्चा में बने रहे। आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड स्पाई फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई, जिससे फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ साउथ स्टार नागा चैतन्य ने एक मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। इसके अलावा कई फिल्मों और स्टार्स से जुड़ी खबरें भी सामने आईं।

कब रिलीज होगी अल्फाImage Credit : Instagram02 / 08

कब रिलीज होगी अल्फा

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा की रिलीज डेट को लेकर एक अपडेट सामने आया है। पहले ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ये मूवी अब 4 जुलाई को रिलीज होगी। मेकर्स की तरफ से अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

नागा चैतन्य पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट Image Credit : Instagram03 / 08

नागा चैतन्य पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट

साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मांगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उनके नाम, फोटो और एआई से बने फेक वीडियो का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही उनके और सामंथा रुथ प्रभु के रिश्ते को लेकर भी गलत बातें फैलाई जा रही हैं। नागा चैतन्य की टीम ने कहा कि इससे उनकी छवि और निजी जिंदगी पर बुरा असर पड़ रहा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को तय की है।

राजपाल यादव ने कही ये बातImage Credit : Instagram04 / 08

राजपाल यादव ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में थे। इस विवाद पर बॉलीवुड बबल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय ने उन्हें खुद से और ज्यादा जोड़ दिया है। राजपाल ने बताया कि जिंदगी में संघर्ष हर इंसान के हिस्से में आते हैं, लेकिन ऐसे वक्त में इंसान का विश्वास और हिम्मत ही उसे मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि जीवन एक अखाड़े की तरह है, जहां हर मोड़ पर नई चुनौतियां सामने आती रहती हैं।

तुम्बाड 2 की शूटिंग शुरूImage Credit : Instagram05 / 08

तुम्बाड 2 की शूटिंग शुरू

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म तुम्बाड 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में उन्होंने बताया कि इस बार वह ईद का त्योहार भी फिल्म के सेट पर ही मनाएंगे। नवाजुद्दीन ने कहा कि उनके लिए यह ईद काम वाली ईद होने वाली है। उन्होंने फिल्म और अपने किरदार को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि तुम्बाड 2 में उनका किरदार कई अलग-अलग परतों वाला है, जिसे निभाने के लिए वह काफी एक्साइटेड हैं।

​आदित्य सील ने शेयर किया पोस्ट​Image Credit : Instagram06 / 08

​आदित्य सील ने शेयर किया पोस्ट​

पावर कपल अनुष्का रंजन और आदित्य सील शादी के पांच साल बाद पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। एक्टर ने खास पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को शेयर किया है। ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है। सभी लोग दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।

रणबीर कपूर ने कही ये बातImage Credit : Instagram07 / 08

रणबीर कपूर ने कही ये बात

हाल ही में रणबीर कपूर ने रामायण और अपने कैरेक्टर के बारे में बात की है। रणबीर कपूर का कहना है कि फिल्म रामायण में काम करने के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें अपनी बेटी राहा कपूर के लिए एक बेहतर पिता बनने में मदद की।

​राख को लेकर आया अपडेट​Image Credit : Instagram08 / 08

​राख को लेकर आया अपडेट​

अली फजल और सोनाली बेंद्रे की सीरीज राख का अच्छा खासा बज बना हुआ है इस बीच सीरीज की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। ये सीरीज 12 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!