दुल्हन बनकर जरा भी नहीं जचीं ये हसीनाएं, लाखों-करोड़ों का जोड़ा पहनकर भी चेहरे पर नहीं आई रौनक

Divya Agarwal To Dalljiet Kaur These Actresses Troll For Worst Bridal Look: टीवी और बॉलीवुड जगत की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो दुल्हन बनकर जरा भी अच्छी नहीं लगीं। इस लिस्ट में दिव्या अग्रवाल से लेकर दलजीत कौर तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 21 2024, 10:09 IST
दुल्हन बन फीकी-फीकी लगीं ये हसीनाएंImage Credit : Instagram01 / 10

दुल्हन बन फीकी-फीकी लगीं ये हसीनाएं

Divya Agarwal To Dalljiet Kaur These Actresses Troll For Worst Bridal Look: दुल्हन बनना हर किसी की जिंदगी में एक बहुत ही खास पल माना जाता है। शादी में हर किसी की निगाह दुल्हन पर ही टिकी होती है। शादी में रस्मों-रिवाजों के साथ-साथ दुल्हन के लुक पर भी खूब ध्यान दिया जाता है। क्योंकि उसे अपनी शादी पर सबसे सुंदर दिखना होता है। लेकिन हमारी टीवी और बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो अपनी शादी पर दुल्हन बन जरा भी नहीं जचीं। लाखों-करोड़ों खर्च करने के बाद भी उनके चेहरे पर रौनक नहीं नजर आई। इस लिस्ट में दिव्या अग्रवाल से लेकर दलजीत कौर तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर-

सोनाली सेहगल (Sonali Sehgal)Image Credit : Instagram02 / 10

सोनाली सेहगल (Sonali Sehgal)

एक्ट्रेस सोनाली सेहगल ने अपनी शादी पर पिंक साड़ी पहनी थी। लेकिन उनका लुक लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। ऊपर से ट्रोल्स ने सोनाली पर कियारा को कॉपी करने का आरोप लगाया।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur)Image Credit : Instagram03 / 10

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur)

दलजीत कौर ने निखिल पटेल संग शादी के दौरान सफेद साड़ी का जोड़ा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने लाल चुन्नी ओढ़ी थी। लेकिन उनका लुक लोगों को अच्छा नहीं लगा।

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee)Image Credit : Instagram04 / 10

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee)

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी शादी पर लाल साड़ी पहनी थी। उनका लुक बेहद सिंपल था, जो कि फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया।

गौहर खान (Gauahar Khan)Image Credit : Instagram05 / 10

गौहर खान (Gauahar Khan)

गौहर खान ने अपने निकाह पर सफेद जोड़ा पहना था, जो कि खूब जचा था। लेकिन शादी पर एक्ट्रेस ने गोल्डन और रेड लहंगा पहना था। उनका लुक रिसेप्शन के हिसाब से फैंस को अच्छा नहीं लगा।

ईरा खान (Ira Khan)Image Credit : Instagram06 / 10

ईरा खान (Ira Khan)

इरा खान ने शादी पर अजीबों-गरीब लुक अपनाया था, जिसके लिए वह जमकर ट्रोल हुई थीं। यहां तक कि ईसाई रीति-रिवाजों से शादी के वक्त भी ईरा का लुक लोगों को पसंद नहीं आया।

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal)Image Credit : Instagram07 / 10

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal)

दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादी पर पर्पल जोड़ा पहना, जिसके लिए वह बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। दिव्या के साथ-साथ उनके पति अपूर्व पडगांवकर का लुक भी लोगों को अच्छा नहीं लगा।

नेहा सरूपा (Neha Saroopa)Image Credit : Instagram08 / 10

नेहा सरूपा (Neha Saroopa)

नेहा सरूपा ने शादी पर गोल्डन लहंगा पहना। उनका लुक तो अच्छा था, लेकिन फैंस का कहना था कि ये शादी के हिसाब से नहीं जच रहा है।

रिया कपूर (Rhea Kapoor)Image Credit : Instagram09 / 10

रिया कपूर (Rhea Kapoor)

रिया कपूर ने अपनी शादी पर जो जोड़ा पहना, वह लोगों को बिल्कुल अच्चा नहीं लगा। खासकर अपनी चुन्नी के लिए तो वह जमकर ट्रोल हुईं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)Image Credit : Instagram10 / 10

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिया भट्ट ने अपनी शादी पर व्हाइट साड़ी पहनी। उनका ड्रेस तो अच्छा था, लेकिन उनका लुक लोगों को फीका लगा। फैंस ने यह कहकर भी ताना मारा कि इससे अच्छा लुक उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपनाया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!