कार्तिक आर्यन के करियर में कलंक की तरह घूमती हैं ये फिल्में, तू मेरी मैं तेरा... का हो ना जाए ऐसा ही हाल

​कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड का डैशिंग हीरो कहा जाता है। वह अपनी कॉमेडी और रोमांटिक इमेज से फैंस को खूब पसंद आते हैं। हाल ही मेरी कार्तिक आर्यन की मूवी रिलीज हुई है। जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में ऐसी फिल्में भी दी हैं जिसे देखकर फैंस का दिमाग चकरा गया था।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Dec 25 2025, 14:18 IST
कार्तिक आर्यन के करियर की खराब फिल्में Image Credit : IMDB01 / 08

कार्तिक आर्यन के करियर की खराब फिल्में

कार्तिक आर्यन को आज बॉलीवुड के पॉपुलर सितारों में गिना जाता है, लेकिन उनके करियर में कई ऐसी फिल्में भी रही हैं जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। शुरुआती दौर में आई ‘कांची’ और ‘आकाश वाणी’ जैसी फिल्मों को दर्शकों का खास समर्थन नहीं मिला। इसके बाद ‘गेस्ट इन लंदन’ जैसी कॉमेडी भी टिकट खिड़की पर असफल रही। आइए आपको बताते हैं कौन सी है कार्तिक आर्यन की फ्लॉप फिल्में।

लव आज कल 2 Image Credit : IMDB02 / 08

लव आज कल 2

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आज कल 2 ने रिलीज से पहले काफी हलचल पैदा कर दी थी। हालांकि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

शहजादा Image Credit : IMDB03 / 08

शहजादा

साल 2023 में आई फिल्म शहजादा ने बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी कमाई नहीं की। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म को दर्शकों ने बिल्कुल प्यार नहीं दिया।

सत्यप्रेम की कथा Image Credit : IMDB04 / 08

सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म को दर्शकों ने प्यार तो दिया पर यह अपना खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि फिल्म के सभी गाने हिट जरूर हुए थे।

पति-पत्नी और वो Image Credit : IMDB05 / 08

पति-पत्नी और वो

पत्नी-पत्नी और वो ने रिलीज से पहले फैंस के बीच चर्चा पैदा कर दी थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फुस्स निकली। फिल्म ने केवल 85 करोड़ की कमाई की थी।

चंदू चैंपियन Image Credit : IMDB06 / 08

चंदू चैंपियन

चंदू चैंपियन फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने कड़ी मेहनत की थी। फिल्म में एक्टर का काम भी कमाल का था। हालांकि इसकी कमाई कुछ खास नहीं रही यह केवल 67.37 करोड़ ही कमा पाई।

गेस्ट इन लंदन Image Credit : IMDB07 / 08

गेस्ट इन लंदन

कार्तिक आर्यन-कीर्ति खरबन्दा की यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म ने केवल 10 करोड़ की ही कमाई की थी। दर्शकों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी Image Credit : IMDB08 / 08

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी

फिल्म की ओपनिंग डे की रिपोर्ट बता रही है कि मूवी को लेकर फैंस के बीच कोई क्रेज नहीं है। पहले दिन यह केवल 7 से 8 करोड़ की कमाई कर सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!