Bigg Boss OTT 3 Nominated Contestant for 4th week: बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है घर में आए दिन नए कलेश और कंट्रोवर्सी देखने को मिलती है। ऐसे में इस हफ्ते की नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है जो देखने में काफी मजेदार है। घर के सबसे टॉप कंटेस्टेंट एलिमिनेशन के बवंडर में फंस गए हैं, जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विशाल पांडे का नाम इस बार की नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल है। कल विशाल पांडे को अरमान की पत्नी कृतिका पर भद्दे कमेन्ट करने पर थप्पड़ पड़ा था कंटेस्टेंट द्वारा।
कल अरमान मलिक ने विशाल पांडे को पत्नी कृतिका के बारे में कमेन्ट करने पर थप्पड़ मार दिया। ऐसे में बिग बॉस ने सजा देते हुए अरमान को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया।
बिग बॉस ओटीटी 3 के वीक चार के नॉमिनेशन बवंडर में लवकेश कटारिया क भी फंस गए हैं। घरवाले लवकेश कटारिया को घर से बाहर देखना चाहते हैं इस हफ्ते।
बिग बॉस ओटीटी 3 के दर्शकों और घरवालों का मानना है की दीपक चौरसिया शो में कोई योगदान नहीं दे रहे हैं। पिछले हफ्ते भी दीपक को सबसे कम वोटस मिले थे, हालांकि वो सेफ हो गए बाद में।
शिवानी कुमारी भी इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल है, घर में अब भी कई लोग उन्हे शो से बाहर देखना चाहते हैं। हालांकि शिवानी की इन दिनों फैन फालोइंग ने आसमान छु लिया है।
पिछले हफ्ते बिग बॉस ओटीटी 3 मुनिशा खटवानी को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखाया। मुनिशा को बाकी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट से कम वोटस मिले जिससे उनकी इस शो से जर्नी खत्म हो गई।